KKR: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सभी टीमें इसकी तैयारी भी कर चुकी हैं। केकेआर भी आगामी सीजन के लिए तैयार है। 3 मार्च को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान किया। टीम ने इस बार अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है। वह आगामी सीजन के लिए केकेआर के नए कप्तान नियुक्त हुए हैं।
Ajinkya Rahane – Captain.
Venkatesh Iyer – Vice Captain.
– KKR ARE READY TO DEFEND THE IPL TITLE…!!!! 💯🏆 pic.twitter.com/DpMpoolTDB---Advertisement---— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 3, 2025
रहाणे नए रोल में आएंगे नजर
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने आखिरकार सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मैनेजमेंट आगामी सीजन के लिए वेंकटेश अय्यर को कप्तानी सौंप सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रहाणे को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि वेंकटेश अय्यर को उप-कप्तानी का जिम्मा मिला है। आईपीएल 2025 ऑक्शन में केकेआर ने रहाणे को अपने दल में शामिल किया था। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ रुपये में अपने दल का हिस्सा बनाया था। इससे पहले रहाणे सीएसके का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल 2023 में इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और सीएसके ने खिताब भी अपने नाम किया था।
ये पहला मौका नहीं है जब रहाणे आईपीएल में कप्तानी संभालेंगे। वह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभाल चुके हैं। इसके अलावा घरेलू टूर्नामेंट में भी रहाणे को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खूब कप्तानी की है। पिछली बार उन्होंने मुंबई को रणजी चैंपियन भी बनाया था।
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर का स्क्वाड
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक।
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर का पूरा शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | स्थान |
---|---|---|
22 मार्च | KKR बनाम RCB | कोलकाता |
26 मार्च | KKR बनाम RR | गुवाहाटी |
31 मार्च | KKR बनाम MI | मुंबई |
3 अप्रैल | KKR बनाम SRH | कोलकाता |
6 अप्रैल | KKR बनाम LSG | कोलकाता (दिन) |
11 अप्रैल | KKR बनाम CSK | चेन्नई |
15 अप्रैल | KKR बनाम PBKS | न्यू चंडीगढ़ |
21 अप्रैल | KKR बनाम GT | कोलकाता |
26 अप्रैल | KKR बनाम PBKS | कोलकाता |
29 अप्रैल | KKR बनाम DC | दिल्ली |
4 मई | KKR बनाम RR | कोलकाता (दिन) |
7 मई | KKR बनाम CSK | कोलकाता |
10 मई | KKR बनाम SRH | हैदराबाद |
17 मई | KKR बनाम RCB | बेंगलुरु |