---Advertisement---

Ashes 2025-26: एक ही दिन में गिरे 19 विकेट, पर्थ में गेंदबाज बने बल्लेबाजों के लिए ‘काल’

Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला. खेल के पहले दिन 19 विकेट गिरे हैं. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पंजा खोल इतिहास रच दिया है.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Ashes 2025-26

Ashes 2025-26: एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन पूरी तरह से तेज गेंदबाजों के नाम रहा है. इंग्लैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट चटकाए, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में इंग्लैंड को 172 रनों पर ढेर कर दिया.

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इंग्लिश तेज गेंदबाजों के आगे पस्त नजर आई. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 विकेट के नुकसान पर 9 विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. एशेज के पिछले 100 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मैच के पहले ही दिन 19 विकेट गिरे हैं. ये टेस्ट मैच 5 दिनों तक जाता हुआ नजर नहीं आ रहा है, ज्यादा से ज्यादा 3 दिनों में मैच का नतीजा सामने आ जाएगा. इसको लेकर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें..

ये भी पढ़िए- IND vs SA: शुभमन गिल के बाहर होते ही इस खिलाड़ी को BCCI ने बना दिया कप्तान, गुवाहाटी टेस्ट में संभालेंगा कमान

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.