148 साल के क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था ऐसा, 35 की उम्र में हैरतअंगेज कैच पकड़ मिचले स्टार्क ने हिलाई रिकॉर्ड बुक
Ashes 2025-26: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले मैच में मिचेल स्टार्क का कहर लगातार जारी है. दूसरी पारी में उन्होंने एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई चौंक गया. उनके इस कैच के दम पर 148 क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक कमाल हुआ है. आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में...
Ashes 2025-26: पर्थ में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. पर्थ की पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला नजर आ रहा है. मैच के पहले ही दिन 19 विकेटों का पतन हुआ और दोनों ही टीमों के बल्लेबाज पूरी तरह से बेअसर नजर आए. मैच के दूसरे दिन भी तेज गेंदबाजों का कहर जारी है और इसमें मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की अगुवाई कर रहे हैं. उन्होंने जैक क्रॉली में आउट करने के लिए एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.
What a grab, Mitchell Starc! Zak Crawley has gone for a pair!
(via @cricketcomau) #Ashes pic.twitter.com/goizKMLem9---Advertisement---— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 22, 2025
स्टार्क ने पकड़ा शानदार कैच
दूसरा पारी में बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए मिचेल स्टार्क एक बार फिर से काल बनकर सामने आए. पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी स्टार्क ने इंग्लैंड को खाता खोले बिना ही पहला झटका दिया. जैक क्रॉली को आउट करने के लिए उन्होंने अपनी ही गेंद पर लाजवाब कैच पकड़ा. 35 साल की उम्र में उन्होंने कमाल की फिटनेस दिखाते हुए हैरतअंगेज डाइविंग कैच पकड़ा है.
क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इस मैच में एक ऐसा काम भी हुआ जो कि इससे पहले 148 साल के क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था. टेस्ट मैच की पहली 3 पारियों में टीमों ने अपना पहला विकेट बिना खाता खोले ही गंवा दिया. पहली पारी में क्रॉली पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना पहला विकेट शून्य के स्कोर पर ही गंवाया था और अब दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की टीम ने खाता खोले बिना ही पहला विकेट गंवा दिया.