भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के साल 2025 के होम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के बाद जून में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम की घरेलू सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें सबसे पहले वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आएगी. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी. टीम इंडिया के होम शेड्यूल का आगाज 2 अक्टूबर से होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा.
घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी, जो 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में शुरू होगी. सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 10 अक्टूबर से कोलकाता में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद, भारत तीनों प्रारूपों में रोमांचक मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा.
🚨Announcement🚨
— BCCI (@BCCI) April 2, 2025
Fixtures for #TeamIndia (Senior Men) international home season for 2025 announced.
Test series against West Indies, followed by an all-format series against South Africa.
Guwahati to host its maiden Test
Details 🔽https://t.co/s1HyuWSDL2
गुवाहाटी में पहली बार होगा टेस्ट मैच
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज ऐतिहासिक होगी, क्योंकि गुवाहाटी अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला है. सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर को नई दिल्ली में होगी, जबकि गुवाहाटी 22 नवंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा. इसके बाद भारत और साउथ अफ्रीका दिसंबर में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे, जिसका फाइनल अहमदाबाद में होगा.
टीम इंडिया के होम सीजन 2025 का पूरा शेड्यूल
वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2025
क्रमांक | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | गुरुवार, 02-अक्टूबर-25 | सोमवार, 06-अक्टूबर-25 | 9:30 AM | पहला टेस्ट | अहमदाबाद |
2 | शुक्रवार, 10-अक्टूबर-25 | मंगलवार, 14-अक्टूबर-25 | 9:30 AM | दूसरा टेस्ट | कोलकाता |
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा 2025
क्रमांक | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | शुक्रवार, 14-नवंबर-25 | मंगलवार, 18-नवंबर-25 | 9:30 AM | पहला टेस्ट | नई दिल्ली |
2 | शनिवार, 22-नवंबर-25 | बुधवार, 26-नवंबर-25 | 9:30 AM | दूसरा टेस्ट | गुवाहाटी |
3 | रविवार, 30-नवंबर-25 | – | 1:30 PM | पहला वनडे | रांची |
4 | बुधवार, 03-दिसंबर-25 | – | 1:30 PM | दूसरा वनडे | रायपुर |
5 | शनिवार, 06-दिसंबर-25 | – | 1:30 PM | तीसरा वनडे | विजाग |
6 | मंगलवार, 09-दिसंबर-25 | – | 7:00 PM | पहला टी20 | कटक |
7 | गुरुवार, 11-दिसंबर-25 | – | 7:00 PM | दूसरा टी20 | न्यू चंडीगढ़ |
8 | रविवार, 14-दिसंबर-25 | – | 7:00 PM | तीसरा टी20 | धर्मशाला |
9 | बुधवार, 17-दिसंबर-25 | – | 7:00 PM | चौथा टी20 | लखनऊ |
10 | शुक्रवार, 19-दिसंबर-25 | – | 7:00 PM | पांचवां टी20 | अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 के बीच सूर्या और तिलक भी बदलेंगे अपनी टीम? यशस्वी पहले ही ले चुके हैं बड़ा फैसला