BCCI announces updated venues for Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2025 के लिए टीम इंडिया के इंटरनेशनल घरेलू सीजन और साउथ अफ्रीका ए टीम के भारत दौरे के लिए अपडेटेड शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी बदलाव किए हैं.
🚨 NEWS 🚨
BCCI announces updated venues for Team India (International home season) & South Africa A Tour of India.
Details 🔽 #TeamIndia | @IDFCFIRSTBank https://t.co/vaXuFZQDRA---Advertisement---— BCCI (@BCCI) June 9, 2025
टीम इंडिया सीनियर मेंस टीम का शेड्यूल
टीम इंडिया इस सीजन में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की मेजबानी करेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ IDFC फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 से अहमदाबाद में होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा टेस्ट, जो पहले कोलकाता में होना तय था, अब अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच, जिसकी शुरुआत 14 नवंबर 2025 से होनी है, पहले नई दिल्ली में प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्थानांतरित कर दिया गया है.
महिला टीम का पूरा शेड्यूल
MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में आउटफील्ड और पिच की मरम्मत के चलते महिला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे सीरीज को नए स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. अब पहले दो वनडे न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा.
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए सीरीज
दक्षिण अफ्रीका ए टीम 2025 में भारत दौरे पर आएगी, जहां वे भारत ए टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेंगे. यह सीरीज 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. दोनों मल्टी-डे मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में ही होंगे, जबकि तीनों वनडे अब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से बदलकर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में कर दिए गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का भारत दौरा 2025
नं. | दिनांक | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|
1 | रविवार, 14 सितम्बर | दोपहर 1:30 बजे | पहला वनडे | न्यू चंडीगढ़ |
2 | बुधवार, 17 सितम्बर | दोपहर 1:30 बजे | दूसरा वनडे | न्यू चंडीगढ़ |
3 | शनिवार, 20 सितम्बर | दोपहर 1:30 बजे | तीसरा वनडे | नई दिल्ली |
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ पुरुष टीम का भारत दौरा 2025
नं. | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | मंगलवार, 16 सितम्बर | शुक्रवार, 19 सितम्बर | सुबह 9:30 बजे | पहला मल्टी-डे | लखनऊ |
2 | मंगलवार, 23 सितम्बर | शुक्रवार, 26 सितम्बर | सुबह 9:30 बजे | दूसरा मल्टी-डे | लखनऊ |
3 | मंगलवार, 30 सितम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | पहला वनडे | कानपुर |
4 | शुक्रवार, 3 अक्टूबर | — | दोपहर 1:30 बजे | दूसरा वनडे | कानपुर |
5 | रविवार, 5 अक्टूबर | — | दोपहर 1:30 बजे | तीसरा वनडे | कानपुर |
वेस्टइंडीज पुरुष टीम का भारत दौरा 2025
नं. | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | गुरुवार, 2 अक्टूबर | सोमवार, 6 अक्टूबर | सुबह 9:30 बजे | पहला टेस्ट | अहमदाबाद |
2 | शुक्रवार, 10 अक्टूबर | मंगलवार, 14 अक्टूबर | सुबह 9:30 बजे | दूसरा टेस्ट | नई दिल्ली |
साउथ अफ्रीका ‘ए’ पुरुष टीम का भारत दौरा 2025
नं. | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | गुरुवार, 30 अक्टूबर | रविवार, 2 नवम्बर | सुबह 9:30 बजे | पहला मल्टी-डे | BCCI COE |
2 | गुरुवार, 6 नवम्बर | रविवार, 9 नवम्बर | सुबह 9:30 बजे | दूसरा मल्टी-डे | BCCI COE |
3 | गुरुवार, 13 नवम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | पहला वनडे | राजकोट |
4 | रविवार, 16 नवम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | दूसरा वनडे | राजकोट |
5 | बुधवार, 19 नवम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | तीसरा वनडे | राजकोट |
साउथ अफ्रीका पुरुष टीम का भारत दौरा 2025
नं. | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | शुक्रवार, 14 नवम्बर | मंगलवार, 18 नवम्बर | सुबह 9:30 बजे | पहला टेस्ट | कोलकाता |
2 | शनिवार, 22 नवम्बर | बुधवार, 26 नवम्बर | सुबह 9:30 बजे | दूसरा टेस्ट | गुवाहाटी |
3 | रविवार, 30 नवम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | पहला वनडे | रांची |
4 | बुधवार, 3 दिसम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | दूसरा वनडे | रायपुर |
5 | शनिवार, 6 दिसम्बर | — | दोपहर 1:30 बजे | तीसरा वनडे | विशाखापट्टनम |
6 | मंगलवार, 9 दिसम्बर | — | रात 7:00 बजे | पहला T20I | कटक |
7 | गुरुवार, 11 दिसम्बर | — | रात 7:00 बजे | दूसरा T20I | न्यू चंडीगढ़ |
8 | रविवार, 14 दिसम्बर | — | रात 7:00 बजे | तीसरा T20I | धर्मशाला |
9 | बुधवार, 17 दिसम्बर | — | रात 7:00 बजे | चौथा T20I | लखनऊ |
10 | शुक्रवार, 19 दिसम्बर | — | रात 7:00 बजे | पाँचवां T20I | अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें:- WTC Final 2025: फाइनल में किसका होगा जलवा? कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द मैच? अब तक इन खिलाड़ियों ने बनाया कीर्तिमान