---Advertisement---

क्रिकेट

IPL 2025: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल किया जारी, 3 जून को खेला जाएगा फाइनल 

IPL 2025: 3 जून को आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा. नए शेड्यूल में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था.

IPL 2025 New Schedule
IPL 2025 New Schedule

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को बीच में रोकना पड़ गया था. अब बीसीसीआई ने सीजन 18 के नए शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. अब 17 मई से आईपीएल 2025 के बचे हुए 17 मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं 3 जून को आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा. नए शेड्यूल में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था. 

6 मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले 

बीसीसीआई बचे हुए 17 मुकाबलों को 6 मैदानों पर आयोजित कर रही है. चेन्नई, कोलकाता, धर्मशाला और हैदराबाद में अब मैच नहीं खेले जाएंगे. बोर्ड ने नए शेड्यूल में सिर्फ 2 डबल हेडर ही रखे हैं. 29 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला तो वहीं 30 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. 1 जून का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आयोजित होगा. प्लेऑफ के 4 मुकाबलों के लिए अभी मैदान का फैसला नहीं लिया गया है. तनाव के कारण बीच में रुका पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने टूर्नामेंट में मैचों के क्रम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें: विराट-रोहित के बाद अब इन 4 खिलाड़ियों की बारी, क्या गंभीर कर रहे हैं टीम से बाहर करने की तैयारी?

---Advertisement---

बचे हुए 17 मुकाबलों का शेड्यूल 

दिनांक      | दिन      | समय     | मुकाबला                                        | स्थान    
———– | ——– | ——- | ———————————————- | ——–
17 मई 2025  | शनिवार   | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स | बैंगलोर  
18 मई 2025  | रविवार   | 3:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स                | जयपुर    
18 मई 2025  | रविवार   | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स              | दिल्ली  
19 मई 2025  | सोमवार   | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद       | लखनऊ    
20 मई 2025  | मंगलवार  | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स          | दिल्ली  
21 मई 2025  | बुधवार   | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स               | मुंबई    
22 मई 2025  | गुरुवार  | 7:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स            | अहमदाबाद
23 मई 2025  | शुक्रवार | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद   | बैंगलोर  
24 मई 2025  | शनिवार   | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स                | जयपुर    
25 मई 2025  | रविवार   | 3:30 PM | गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स           | अहमदाबाद
25 मई 2025  | रविवार   | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स     | दिल्ली  
26 मई 2025  | सोमवार   | 7:30 PM | पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस                  | जयपुर  
27 मई 2025  | मंगलवार  | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    | लखनऊ    
28 मई 2025  | बुधवार   | 7:30 PM | क्वालिफायर 1                                   | TBC      
29 मई 2025  | गुरुवार  | 7:30 PM | एलिमिनेटर                                      | TBC      
30 मई 2025  | शुक्रवार | 7:30 PM | क्वालिफायर 2                                   | TBC      
03 जून 2025 | मंगलवार  | 7:30 PM | फाइनल                                          | TBC    

ये भी पढ़ें: VIDEO: IPL 2025 2.0 की 5 बड़ी अपडेट्स; शेड्यूल बदला, विदेशी खिलाड़ी लौटे

HISTORY

Written By

Aditya Tiwari

Updated By

Nikhil Shukla


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Live News

---Advertisement---


N24 Shorts Logo

SHORTS

Shardul Thakur & Nitish Kumar Reddy
क्रिकेट

IND vs ENG: क्या तैयार नहीं हैं शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी? इंग्लैंड दौरे पर खुली पोल

IND vs ENG: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी तक इस दौरे पर कुछ खास नहीं रहा है. पढ़िए पूरी खबर

View All Shorts