Asia Cup 2025: टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, सेलेक्शन से पहले मैदान पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव
Asia Cup 2025: अब भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। एशिया कप 2025 के लिए टीम सिलेक्शन से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतर गए हैं। उनके अभ्यास करते हुए की तस्वीर वायरल हो रही है।

Asia Cup 2025: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इंजरी के कारण आईपीएल 2025 के बाद से मैदान पर नहीं नजर आ रहे थे। सितंबर 9 को शुरू होने वाले एशिया कप 2025 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव की फिटनेस टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। अब भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। एशिया कप 2025 के लिए टीम सिलेक्शन से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतर गए हैं। उनके अभ्यास करते हुए की तस्वीर वायरल हो रही है।
सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे
टी20I फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो नेट्स में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। स्पोर्ट्स हर्निया के ऑपरेशन के बाद पहली बार सूर्या मैदान पर नजर आए हैं। आईपीएल 2025 में सूर्या इस इंजरी के साथ ही खेलते हुए नजर आए थे। टूर्नामेंट खत्म होने के फौरन बाद उन्होंने ऑपरेशन कराया था। सूर्यकुमार यादव के फिट होने से अब कप्तानी की समस्या अब टीम इंडिया के सेलेक्टर्स के लिए खत्म हो गई है। एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ही अब कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
Captain Suryakumar Yadav has started batting practice for Asia Cup. 🇮🇳
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 8, 2025
– Good News for Indian Cricket..!!! pic.twitter.com/sZSnagb2wN
जल्द ही होगा टीम इंडिया का चयन
रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन अगस्त के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। ऐसे में सूर्या के फिट होने से उनका सेलेक्शन तो तय हो गया है। आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से तहलका मचाया था। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान बनने के बाद से उनका प्रदर्शन इंटरनेशनल लेवल पर नीचे आया है। ऐसे में सूर्या चाहेंगे कि वो इस टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाकर खुद को बड़े स्टेज पर दोबारा साबित कर सके।
ये भी पढ़ें: DPL 2025: 52 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़कर छाए प्रियांश आर्या, आईपीएल के बाद इस लीग में की छक्कों की बारिश