IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है. भारत के दोनों ही दिग्गज क्रिकेटरों के लिए ये आईसीसी टूर्नामेंट का नौंवा फाइनल मुकाबला है. क्रिकेट जगत में ये कारनामा करने वाले विराट और रोहित पहले खिलाड़ी हैं. उनके अलावा युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा हैं जिन्होंने 8 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले हैं. इनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने हैं जिनके नाम 7 फाइनल मैच हैं.
Virat Kohli and Rohit Sharma create history!
Most ICC Finals
9 – Virat Kohli
9 – Rohit Sharma
8 – Yuvraj Singh
8 – Ravindra Jadeja
7 – Kumar Sangakkara
7 – Mahela Jayawardene
*CWC, CT, T20WC and WTC#ChampionsTrophyFinal pic.twitter.com/I2XYvjGo13---Advertisement---— Cricket.com (@weRcricket) March 9, 2025
सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी
रैंक | खिलाड़ी का नाम | आईसीसी फाइनल मुकाबले |
---|---|---|
1 | विराट कोहली | 9 |
2 | रोहित शर्मा | 9 |
3 | युवराज सिंह | 8 |
4 | रवींद्र जडेजा | 8 |
5 | कुमार संगकारा | 7 |
6 | महेला जयवर्धने | 7 |
रोहित शर्मा के आईसीसी फाइनल्स
क्रमांक | टूर्नामेंट का नाम | साल |
---|---|---|
1 | टी20 वर्ल्ड कप फाइनल | 2007 |
2 | चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल | 2013 |
3 | टी20 वर्ल्ड कप फाइनल | 2014 |
4 | चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल | 2017 |
5 | वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | 2021 |
6 | वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | 2023 |
7 | वनडे वर्ल्ड कप फाइनल | 2023 |
8 | टी20 वर्ल्ड कप फाइनल | 2024 |
विराट कोहली के आईसीसी फाइनल्स
क्रमांक | टूर्नामेंट का नाम | वर्ष |
---|---|---|
1 | वनडे वर्ल्ड कप फाइनल | 2011 |
2 | चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल | 2013 |
3 | टी20 वर्ल्ड कप फाइनल | 2014 |
4 | चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल | 2017 |
5 | वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | 2021 |
6 | वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | 2023 |
7 | वनडे वर्ल्ड कप फाइनल | 2023 |
8 | टी20 वर्ल्ड कप फाइनल | 2024 |
रन चेज पर होंगी रोहित-विराट पर नजरें
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है. स्पिन गेंदबाजों के जाल में कीवी बल्लेबाज फंसते हुए दिखाई भी दे रहे हैं. न्यूजीलैंड की पारी के बाद हर किसी की नजरें रन चेज में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी. इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी हद तक भारतीय टीम का रन चेज निर्भर करेगा.
ये भी पढ़िए- VIDEO: मैजिक बॉल पर चारों खाने चित्त हुए रचिन रविंद्र, कुलदीप ने हिलने तक नहीं दिया