Steve Smith ODI Centuries: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे स्टीम स्मिथ ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है. स्मिथ पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं लेकिन फिलहाल वो पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे थे. स्टीव स्मिथ का नाम मौजूदा समय के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार है. हर फॉर्मेट में भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहता है. वनडे की बात करें तो उन्होंने भारत के सामने खेलते हुए अपने करियर में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने वनडे में कितने शतक जड़े हैं.
The great Steve Smith has called time on a superb ODI career 👏 pic.twitter.com/jsKDmVSG1h
---Advertisement---— Cricket Australia (@CricketAus) March 5, 2025
भारत के खिलाफ गरजता है बल्ला
स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करियर में 12 शतक जड़े हैं. भारत के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 5 शतक जड़े हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके नाम 2-2 शतक हैं और 1 शतक इंग्लैंड के खिलाफ है. अर्धशतक की बात करें तो वो भारत के खिलाफ 7 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.
क्रमांक | टीम का नाम | शतक की संख्या |
---|---|---|
1 | भारत | 5 |
2 | न्यूजीलैंड | 2 |
3 | पाकिस्तान | 2 |
4 | साउथ अफ्रीका | 2 |
5 | इंग्लैंड | 1 |
कुल | — | 12 |
GREATEST OF MODERN ERA, STEVE SMITH RETIRES FROM ODIs.
– 2015 World Cup Winner
– 2023 World Cup Winner
– 5800 Runs in 170 Matches.
– 12 ODIs Hundreds
📷 Phil Hillyard pic.twitter.com/15qPSuy4O5---Advertisement---— CricketGully (@thecricketgully) March 5, 2025
स्टीव स्मिथ का वनडे करियर
वनडे इंटरनेशनल में स्मिथ के करियर की बात करें तो उन्होंने 169 मैचों की 154 पारियों में उन्होंने 5,800 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 43.28 और स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा है. वनडे में उनका हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने अपने आखिरी मैच में भी अर्धशतक जड़ा है.
चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज में केवल एक ही मुकाबला खेला जिसमें शानदार तरीके से जीत हासिल की. इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने 350 से ज्यादा का रन चेज किया था. इसके अलावा बाकी बचे दोनों मैच बारिश के चलते धुल गए थे. सेमीफाइनल में टीम का सामना भारत से हुआ और इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़िए- CT 2025: सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ का बड़ा फैसला, संन्यास लेकर चौंकाया