रमज़ान में क्यों तोड़ा मोहम्मद शमी ने ‘रोज़ा’ ? भाई ने किया आलोचकों का मुंह बंद!
Mohammed Shami: रमज़ान के पाक महीने में मोहम्मद शमी का रोज़ा ना रखकर देश के लिए क्रिकेट मैच खेलना विवाद का रूप ले गया. दरअसल कुछ लोगों ने शमी को इस्लाम विरोधी काम करने का गुनहगार बता दिया है. विवाद पर अब खुद मोहम्मद शमी के भाई की प्रतिक्रिया आई है. जिन्होंने अपने जवाब से सभी का दिल जीत लिया है. जानें पूरा मामला.
Mohammed Shami fasting Controversy: रमज़ान के पाक महीने में देश के लिए क्रिकेट मैच खेलने के दौरान, टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की एनर्जी ड्रिंक पीने की तस्वीर क्या वायरल हुई मानो बवाल मच गया. पहले शमी पर रोज़ा नहीं रखने को लेकर एक मौलाना ने तोहमत लगाई, तो फिर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शमी को गुनहगार बताते हुए उनके खिलाफ एजेंडा चालू कर दिया.
हैरानी की बात है कि ये सब उस वक्त हुआ है जब शमी पूरी दुनिया के सामने, टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने के लिए भरसक कोशिश करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी को रोज़ा ना रखने को लेकर गुरूवार सुबह से ही ट्रोल किया जा रहा था.
शमी के बचाव में भाई ने दी सफाई
हालांकि खुद शमी की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन अब मोहम्मद शमी के चचेरे भाई ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ का बचाव करते हुए उनके आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दरअसल मोहम्मद शमी के भाई जैद सुल्तान ने रोज़े के नाम पर मज़हबी रोटी सेक रहे आलोचकों को धार्मिक किताबें पढ़ने की सलाह दी है. ज़ैद सुल्तान ने एक इंटरव्यू में कहा,’शमी भाई इस वक्त दुबई में खेल रहे हैं. रमजान में अगर घर से लंबी यात्रा शामिल हो तो रोजा छोड़ा जा सकता है. ये कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और लोगों को बयान देने से पहले कुछ किताबें पढ़ लेनी चाहिए. आम लोगों से ज्यादा ये बात इमाम साहब को भी पता होगी. ऐसे बयान देने वाले मौलाना सिर्फ टीआरपी चाहते हैं’
its a serious matter …#MohammadShami
देशभक्त✅ vs कठ्मुल्लाह ❎का फरमान |
Lets you decide which one is RIGHT✅#ViralVideo #CleanIndia #SachinTendulkar #KatrinaKaif #Mannat #Don3 #MaheshBabu #MohammedShami #JanhviKapoor
Deploying pic.twitter.com/c8lNDR1o8h---Advertisement---— SADHANA SINGH (@Sadhana_Singh99) March 6, 2025
देश के लिए जी-जान लगा रहे हैं शमी
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी क्रिकेट से दूर हो गए थे. इसके बाद उन्हें क्रिकेट की पिच पर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. वो टीम इंडिया के लिए आईसीसी टूर्नामेंट भी लंबे अरसे के बाद खेल रहे हैं. एक तरफ मैदान पर शमी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं तो वहीं मैदान
से बाहर उन्हें लेकर ये नया विवाद सामने आ गया है. शमी के भाई ने विवादित बयान देने वाले मौलाना और सोशल मीडिया पर बाल की खाल खींचने वाले लोगों पर भी निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चाहते ही नहीं कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीते. ‘हम उन लोगों में से हैं जो देश के लिए कुर्बान होने को तैयार हैं. ये पहली बार नहीं है, हमने पहले भी ट्रोल झेला है. पहले भी पाकिस्तान से आलोचना होती रही है. अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में है और वो लोग ऐसे बयान दे रहे हैं. ये लोग नहीं चाहते कि भारत ट्रॉफी जीते’

मैच में ड्रिंक पीते शमी की तस्वीर हुई वायरल
यहां बता दें कि मोहम्मद शमी को लेकर पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में उनकी एनर्जी ड्रिंक पीते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसी तस्वीर पर मौलाना बरेलवी ने कहा था कि, ‘रोजा रखना सभी स्वस्थ मुसलमानों के लिए जरूरी है और इसे न रखना इस्लामी शिक्षाओं का उल्लंघन है.’ उन्होंने रोज़ा नहीं रखने के लिए मोहम्मद शमी को शरियत की नजर में अपराधी बताया और आरोप लगाए थे कि इससे लोगों को गलत संदेश जा रहा है.
#WATCH | Bareilly, UP: President of All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi says, "…One of the compulsory duties is 'Roza' (fasting)…If any healthy man or woman doesn't observe 'Roza', they will be a big criminal…A famous cricket personality of India,… pic.twitter.com/RE9C93Izl2
— ANI (@ANI) March 6, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी में साबित हुए हैं मैच विनर
मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक खेले 4 में से 2 बड़े मैचों में गेम चेंजर साबित हुए हैं. जहां बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले ही मैच में 5 विकेट चटकाए थे तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सेमीफाइनल में निर्णायक 3 विकेट लिए थे.
ये भी पढ़ें- Champions Trophy के बाद Team India करेगी ‘छप्परफाड़’ कमाई, BCCI बनाएगी ‘मालामाल’, खोलेगी अपनी तिजोरी!