---Advertisement---

 
क्रिकेट

CPL 2025: इस दिन से होगी चौके-छक्कों की बारिश, पोलार्ड-टिम डेविड जैसे स्टार मचाएंगे तबाही, जानिए कब-कहां देख पाएंगे लाइव

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच होगा. यहां जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स.

CPL 2025
CPL 2025

CPL 2025 Live Streaming: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है. सीपीएल के 13वें सीजन का एक्शन 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल 21 सितंबर को होगा. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच वार्नर पार्क, बैस्टर्रे में खेला जाएगा.

इस लीग फैंस को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलने वाली है, क्योंकि CPL का खिताब जीतने के लिए फिर से कई दिग्गज खिलाड़ी एक-दूसरे से टकराने वाले हैं. इनमें कायरन पोलार्ड, टिम डेविड और ग्लेन फिलिप्स जैसे कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. तो चलिए हम आपको CPL 2025 के शेड्यूल, टीम स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.

---Advertisement---

CPL खिताब के लिए भिड़ेंगी 6 टीमें

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा और फाइनल 21 सितंबर को होगा. इस दौरान कुल 34 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मैच 6 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. नॉकआउट और फाइनल मुकाबले गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होंगे. लीग स्टेज में टॉप-4 में रहने वाली टीमें प्लेऑफ्स में जगह बनाएंगी और आखिरी दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत में CPL 2025 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports पर होगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप पर देख सकते हैं. मैचों का टाइम भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 और 5:30 बजे और रात 8:30 बजे होगा. प्लेऑफ के मैच सुबह 5:30 बजे से शुरू होंगे.

CPL 2025 के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स

इमाद वसीम (कप्तान), शाकिब अल हसन, फैबियन एलन, नवीन-उल-हक, ओबेद मैकॉय, जस्टिन ग्रीव्स, बेवॉन जैकब्स, जायडन सील्स, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, रकीम कॉर्नवल, ओडियन स्मिथ, ज्वेल एंड्रयू, शमर स्प्रिंगर, अमीर जांगू, करीमा गोर, केविन विकम, जोशुआ जेम्स.

बारबाडोस रॉयल्स

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, जोमेल वारिकन, कदीम एलेने, शक्केरे पैरिस, कोफी जेम्स, नईम यंग, रिवाल्डो क्लार्क, जिशान मोटारा, जोहान लेने, रेमन सिमंड्स.

गुयाना अमेजन वारियर्स

इमरान ताहिर (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, ग्लेन फिलिप्स, गुडाकेश मोती, मोईन अली, शमार जोसेफ, कीमो पॉल, ड्वेन प्रिटोरियस, शमार ब्रूक्स, केमोल सेवोरी, हसन खान, जेडीया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, क्वेंटिन सैम्पसन, रियाद लतीफ.

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

काइल मेयर्स, जेसन होल्डर (कप्तान), राइली रूसो, एविन लुईस, फजलहक फारूकी, कॉर्बिन बॉश, वकार सलामखेल, आंद्रे फ्लेचर, एलिक अथानाजे, मोहम्मद नवाज, डोमिनिक ड्रेक्स, मिकाइल लुइस, एशमीड नेड, जेरेमिया लुइस, जेड गूली, नवीन बिदाईसी, लेनिको बाउचर.

सेंट लूसिया किंग्स

टिम डेविड, अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, टिम सीफर्ट, रोस्टन चेज, तबरेज शम्सी, डेविड वीजे (कप्तान), डेलानो पोटगीटर, मैथ्यू फोर्ड, आरोन जोन्स, खारी पियरे, जेवेल ग्लेन, मीका मैकेंजी, शैड्रैक डेसकार्टे, जोहान जेरेमिया, कीन गैस्टन, एकीम ऑगस्टे.

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

कायरन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, अकील होसेन, मोहम्मद आमिर, कॉलिन मुनरो, उस्मान तारिक, अली खान, डैरेन ब्रावो, यानिक कारिया, केसी कार्टी, टेरेंस हिंड्स, मैकेनी क्लार्क, जोशुआ डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड.

CPL 2025 का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचस्थानस्थानीय समयभारतीय समय
14 अगस्तसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्सवार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्सशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (15 अगस्त)
15 अगस्तसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs गुयाना अमेज़न वॉरियर्सवार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्सशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (16 अगस्त)
16 अगस्तक्लेमेंट vs बारबाडोस रॉयल्ससर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (17 अगस्त)
17 अगस्तसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सवार्नर पार्क, सेंट किट्ससुबह 11:00 बजेरात 8:30 बजे
17 अगस्तएंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स vs सेंट लूसिया किंग्ससर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (18 अगस्त)
19 अगस्तसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs सेंट लूसिया किंग्सवार्नर पार्क, सेंट किट्सशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (20 अगस्त)
20 अगस्तएंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्ससर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (21 अगस्त)
21 अगस्तसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs बारबाडोस रॉयल्सवार्नर पार्क, सेंट किट्सशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (22 अगस्त)
22 अगस्तएंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स vs गुयाना अमेज़न वॉरियर्ससर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (23 अगस्त)
23 अगस्तसेंट लूसिया किंग्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सडैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम, सेंट लूसियाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (24 अगस्त)
24 अगस्तएंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्ससर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआसुबह 11:00 बजेरात 8:30 बजे
24 अगस्तसेंट लूसिया किंग्स vs बारबाडोस रॉयल्सडैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम, सेंट लूसियाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (25 अगस्त)
26 अगस्तसेंट लूसिया किंग्स vs गुयाना अमेज़न वॉरियर्सडैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम, सेंट लूसियाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (27 अगस्त)
27 अगस्तट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्सब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदादशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (28 अगस्त)
28 अगस्तसेंट लूसिया किंग्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सडैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम, सेंट लूसियाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (29 अगस्त)
29 अगस्तट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs बारबाडोस रॉयल्सब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदादरात 8:00 बजेसुबह 5:30 बजे (30 अगस्त)
30 अगस्तट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs गुयाना अमेज़न वॉरियर्सब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदादशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (31 अगस्त)
31 अगस्तसेंट लूसिया किंग्स vs एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्सडैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम, सेंट लूसियासुबह 11:00 बजेरात 8:30 बजे
1 सितंबरट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदादसुबह 11:00 बजेरात 8:30 बजे
3 सितंबरट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs सेंट लूसिया किंग्सब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदादशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (4 सितंबर)
4 सितंबरबारबाडोस रॉयल्स vs गुयाना अमेज़न वॉरियर्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोसशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (5 सितंबर)
5 सितंबरबारबाडोस रॉयल्स vs एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोसशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (6 सितंबर)
6 सितंबरगुयाना अमेज़न वॉरियर्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (7 सितंबर)
7 सितंबरबारबाडोस रॉयल्स vs सेंट लूसिया किंग्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोससुबह 11:00 बजेरात 8:30 बजे
7 सितंबरगुयाना अमेज़न वॉरियर्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानारात 8:00 बजेसुबह 5:30 बजे (8 सितंबर)
10 सितंबरगुयाना अमेज़न वॉरियर्स vs एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्सप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (11 सितंबर)
11 सितंबरबारबाडोस रॉयल्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोसशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (12 सितंबर)
12 सितंबरबारबाडोस रॉयल्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोसशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (13 सितंबर)
13 सितंबरगुयाना अमेज़न वॉरियर्स vs सेंट लूसिया किंग्सप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानासुबह 11:00 बजेरात 8:30 बजे
14 सितंबरगुयाना अमेज़न वॉरियर्स vs बारबाडोस रॉयल्सप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानाशाम 7:00 बजेसुबह 4:30 बजे (15 सितंबर)
16 सितंबरएलिमिनेटर (3rd vs 4th)प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानारात 8:00 बजेसुबह 5:30 बजे (17 सितंबर)
17 सितंबरक्वालीफायर 1 (1st vs 2nd)प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानारात 8:00 बजेसुबह 5:30 बजे (18 सितंबर)
19 सितंबरक्वालीफायर 2 (क्वालीफायर 1 हारने वाली vs एलिमिनेटर विजेता)प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानारात 8:00 बजेसुबह 5:30 बजे (20 सितंबर)
21 सितंबरफाइनलप्रोविडेंस स्टेडियम, गुयानारात 8:00 बजेसुबह 5:30 बजे (22 सितंबर)

ये भी पढ़ें- मुझे उस पर गर्व है’, शुभमन गिल के इस कमाल से गदगद हैं युवराज सिंह, तारीफ में पढ़े कसीदे

HISTORY

Written By

Sanjeet Kumar


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.