---Advertisement---

CSK vs KKR: चेपॉक में धोनी के साथ हुई नाइंसाफी? थर्ड अंपायर के फैसले पर मचा बवाल!

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ CSK के कप्तान एमएस धोनी कुछ खास नहीं कर सके. धोनी 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, धोनी के विकेट को लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं.

Edited By : Sanjeet Kumar |
Share :
MS Dhoni

CSK vs KKR, MS Dhoni: आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स चेपॉक के मैदान पर आमने सामने हैं. केकेआर के खिलाफ चेन्नई की टीम अपने घर में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 103 रन ही बना सकी. इस मैच में CSK के कप्तान एमएस धोनी भी कुछ खास नहीं कर सके. केकेआर के खिलाफ धोनी 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया.

हालांकि, धोनी के विकेट को लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, धोनी ने आउट होने के साथ ही DRS लिया और थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर उन्हें आउट करार दिया. लेकिन रिप्ले देखने को मिला कि गेंद धोनी के बल्ले से छूते हुए उनके पैड पर लगी थी. अल्ट्रा एच में भी ये साफ देखने को मिला. इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने धोनी को आउट दिया. इसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

---Advertisement---

ये भी पढ़ें- CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने कटाई नाक, घरेलू मैदान पर नहीं बचा पाए टीम की साख  

---Advertisement---

HISTORY

Written By

Sanjeet Kumar


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.