CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. कीवी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए इस मैच को 50 रनों से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने शतकीय पारियां खेली तो वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर का शतक आया. इस मैच में रनों की बारिश होती हुई नजर आई. मिलर टीम को जीत जरूर नहीं दिला पाए लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो कि पिछले 23 सालों से वीरेंद्र सहवाग के नाम था.
चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे तेज शतक
डेविड मिलर ने इस मैच में 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ये सबसे तेज शतक रहा. उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा. सहवाग ने 23 साल पहले साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 77 गेंदों में शतक जड़ा था. आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में मिलर और भी ज्यादा घातक हो जाते हैं लेकिन इस बार वो टीम को जीत नहीं दिला सके.
DAVID MILLER IN ICC ODI KNOCK-OUTS: 🇿🇦
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 5, 2025
– 56*(51) in 2013 CT Semifinal.
– 49(18) in 2015 WC Semifinal.
– 101(116) in 2023 WC Semifinal.
– 100*(67) in 2025 CT Semifinal. pic.twitter.com/BJIDcraFt7
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतकों की लिस्ट
गेंदों की संख्या | खिलाड़ी का नाम | प्रतिद्वंद्वी टीम | साल |
---|---|---|---|
67 | डेविड मिलर | न्यूजीलैंड | 2025 |
77 | वीरेंद्र सहवाग | इंग्लैंड | 2002 |
77 | जोश इंग्लिस | इंग्लैंड | 2025 |
80 | शिखर धवन | दक्षिण अफ्रीका | 2013 |
हार के मायूस नजर आए मिलर
डेविड मिलर ने एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में शानदार पारी खेली इसके बाद भी टीम हार गई. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मिलर टीम के लिए अकेले रह गए हों. पहले भी कई बार आईसीसी के नॉकआउट मैचों में मिलर ने टीम के लिए शानदार पारियां खेली लेकिन उनके हाथ ज्यादातर निराशा ही लगी. एक बार फिर से उन्होंने शतक तो जड़ा लेकिन मैच के बाद हताश और निराश ही नजर आए.
रन (गेंदें) | प्रतिद्वंद्वी टीम | साल |
---|---|---|
56* (51) | इंग्लैंड | 2013 |
49 (18) | न्यूजीलैंड | 2015 |
101 (116) | ऑस्ट्रेलिया | 2023 |
100* (67) | न्यूजीलैंड | 2025 |
ये भी पढ़िए- CT 2025: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद हताश दिखे टेम्बा बवुमा, हार के लिए किसे बताया जिम्मेदार?