DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग के पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें सभी आठ टीमों का हाल
DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच जारी है. हर रोज मैच के बाद टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल में बदलाव हो रहा है. रविवार को हुए मैच के बाद एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला. पढ़ें पूरी खबर..

DPL 2025 Points Table: दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का रोमांच जारी है. लीग चरण में अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं. हर मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हो रहा है. ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले ही प्लेऑफ में जगह बना ली है, जबकि बाकी के तीन स्थानों के लिए सभी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. रविवार को खेले गए मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 9 विकेट से हराया. आइए, एक नजर डालते हैं डीपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल पर..
ईस्ट दिल्ली राइडर्स टॉप पर
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 की अंक तालिका में इस समय ईस्ट दिल्ली की टीम शीर्ष पर बनी हुई है. ईस्ट दिल्ली ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे 6 में जीत मिली है, 2 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला रद्द हुआ है. सेंट्रल दिल्ली किंग्स 8 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम है, जिसने अब तक 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं. न्यू दिल्ली टाइगर्स 9 में से 4 मैच जीतकर और 5 हार के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है.
अन्य टीमों का हाल
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज 3 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम 3 जीत के साथ छठे स्थान पर है. आउटर दिल्ली वॉरियर्स सातवें और पुरानी दिल्ली 6 की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आठवें स्थान पर बनी हुई है.
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 पॉइंट्स टेबल
टीम | जीत | हार | NR | पॉइंट्स |
---|---|---|---|---|
ईस्ट दिल्ली राइडर्स | 6 | 2 | 1 | 13 |
सेंट्रल दिल्ली किंग्स | 5 | 2 | 1 | 11 |
वेस्ट दिल्ली लायंस | 4 | 3 | 1 | 9 |
न्यू दिल्ली टाइगर्स | 4 | 5 | 0 | 8 |
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ | 3 | 3 | 1 | 7 |
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स | 3 | 5 | 0 | 6 |
आउटर दिल्ली वॉरियर्स | 2 | 6 | 1 | 5 |
पुरानी दिल्ली 6 | 2 | 5 | 1 | 5 |