DPL 2025: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला, लेकिन इस टीम का हो गया फायदा, देखें पॉइंट्स टेबल
DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 31वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए हैं. जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.

DPL 2025: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच होने वाला दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 31वां मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है. इस मैच में ईस्ट दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और नॉर्थ दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी भी थी, लेकिन सिर्फ 2 गेंदों के बाद ही बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 पॉइंट बांट दिया गया है. जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है.
DPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल
दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में ईस्ट दिल्ली राइडर्स का दबदबा देखने को मिला है. राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अब तक खेले 9 मैचों में 6 में जीत हासिल की है और 14 अंकों के साथ टॉप पर कब्जा जमाए हुए है. इस मैच को मिलाकर राइडर्स के दो मुकाबले बारिश के भेंट चढ़ चुके हैं. ऐसे में उसके पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को इस मैच के रद्द होने से जबरदस्त फायदा हुआ है.
इस मैच से पहले स्ट्राइकर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर थी, लेकिन एक अंक मिलते ही टीम सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई है. टीम के खाते में अब 7 पॉइंस हो गए हैं. नॉर्थ दिल्ली की टीम ने अब तक खेले 8 मैचों में 3 में जीत दर्ज की, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
Match 31 – North Delhi Strikers vs East Delhi Riders was abandoned due to rain. Both teams will share 1 point each on the points table.
North Delhi Strikers | East Delhi Riders | Harshit Rana | Anuj Rawat | #AdaniDPL2025 #DPL2025 #DPL #Delhi pic.twitter.com/B0mPi74JKe---Advertisement---— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 23, 2025
दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का खतरा
DPL 2025 में शुक्रवार को वेस्ट दिल्ली लायंस और पुरानी दिल्ली 6 के बीच 32वां मैच खेला जाना है. इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. वेस्ट दिल्ली इस समय पॉइंटस टेबल में तीसरे पायदान पर हैं, जबकि पुरानी दिल्ली सबसे आखिरी स्थान पर हैं. इस सीजन में पुरानी दिल्ली 6 बुरी तरह फिसड्डी साबित हो रही. टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में सिर्फ 2 में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. बता दें कि, दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के लीग स्टेज का आखिर मैच 28 अगस्त को होगा. इसके बाद प्लेऑफ शुरू होंगे और 31 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
DPL 2025 का पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | नेट रन रेट | अंक |
ईस्ट दिल्ली राइडर्स | 9 | 6 | 1 | 2 | +0.225 | 14 |
सेंट्रल दिल्ली किंग्स | 7 | 5 | 1 | 1 | +2.267 | 11 |
वेस्ट दिल्ली लायंस | 7 | 4 | 3 | 0 | +0.495 | 8 |
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स | 8 | 3 | 4 | 1 | -0.504 | 7 |
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स | 7 | 3 | 3 | 1 | -1.093 | 7 |
न्यू दिल्ली टाइगर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | +0.286 | 6 |
आउटर दिल्ली वॉरियर्स | 9 | 2 | 6 | 1 | -0.191 | 5 |
पुरानी दिल्ली 6 | 7 | 2 | 5 | 0 | -1.118 | 4 |