DPL 2025 में फिर गरजा यश ढुल का बल्ला, कर दी चौकों-छक्कों की बारिश
DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 35वें मुकाबले में यश ढुल का बल्ला एक फिर जमकर बोला. उन्होंने पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छक्के भी जड़े.

DPL 2025, Yash Dhull: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 35वां मुकाबला पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला जा रहा है. बारिश से प्रभावित इस मैच में सेंट्रल दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए है. वहीं, इस मुकाबले में एक बार फिर युवा बल्लेबाज यश ढुल का बल्ला जमकर बोला. सेंट्रल दिल्ली की ओर से खेल रहे यश ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और पुरानी दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए चौकों-छक्कों की बारिश कर दी.
यश ढुल ने फिर मचाया धमाल
दिल्ली प्रीमियर लीग में यश ढुल का बल्ला जमकर गरज रहा है. पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ भी उन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचाया. सेंट्रल दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने आए 22 साल के यश ने पुरानी दिल्ली के गेंदबाजों को जमकर खबर ली और 37 गेंदों में 143.24 के स्ट्राइक रेट से 53 रन कूट दिए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. उनके बल्ले से निकले चौकों-छक्कों ने स्टेडियम का माहौल बना दिया.
A knock full of class! 👌
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 25, 2025
Yash Dhull slams yet another fifty in the Adani Delhi Premier League 2025! 🏏
Yash Dhull | Purani Dilli-6 | Central Delhi Kings | Jonty Sidhu | Vansh Bedi | #DPL2025 #DPL #Delhi #AdaniDPL2025 pic.twitter.com/CTOBU37Yfd
ढुल की इस धमाकेदार पारी के बदौलत सेंट्रल दिल्ली ने 18 ओवरों में 197 रनों का स्कोर खड़ा किया. उनके अलावा, टीम के लिए आर्यन राणा ने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के जडे़. वहीं, युगल सैनी और कप्तान जोंटी सिद्धू ने 28-28 रन बनाए.
Central Delhi Kings have posted a huge total in the 18-over game! 🔥
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 25, 2025
Can Purani Dilli-6 chase it down? 🏏
Yash Dhull | Purani Dilli-6 | Central Delhi Kings | Jonty Sidhu | Vansh Bedi | #DPL2025 #DPL #Delhi #AdaniDPL2025 pic.twitter.com/cMXhiLA3LH
DPL 2025 में खूब चल रहा है बल्ला
DPL 2025 में यश ढुल के बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में कुल 435 रन ठोक चुके हैं. उन्होंने इस लीग में अब तक 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 53 चौके और 18 छक्के भी निकले हैं. बता दें कि, यश ढुल आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्होंने 20 साल की उम्र में 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उस सीजन उन्हें 4 मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 16 रन बना सके. इसके बाद उन्हें 2024 और 2025 सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला.
Consistency is his middle name! 🏏
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 25, 2025
Yash Dhull brings up yet another fifty! 🔥
Yash Dhull | Purani Dilli-6 | Central Delhi Kings | Jonty Sidhu | Vansh Bedi | #DPL2025 #DPL #Delhi #AdaniDPL2025 pic.twitter.com/JrLLHkfkkU