---Advertisement---

 
क्रिकेट

ENG vs IND: टीम इंडिया को मिला नया ‘पुजारा’, IPL में जीता था सबका दिल, अब भारत के लिए बनेगा मैच विनर?

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में साई सुदर्शन को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल गया है. उन्हें चेतेश्वर पुजारा ने डेब्यू कैप सौंपी. साई भारत के लिए वनडे और टी20 खेल चुके हैं और हाल ही उन्होंने आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीती थी.

Sai Sudharsan
Sai Sudharsan

Sai Sudharsan Debut, ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स के ऐतिहासिक हेडिंग्ले के मैदान पर खेले जा रहा है. इस मैच में 23 साल के बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज साई सुदर्शन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. सुदर्शन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. उन्हें डेब्यू कैप खुद पुजारा ने दी. इसी के साथ साई भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 317वें खिलाड़ी बन गए हैं.

साई सुदर्शन ने किया टेस्ट डेब्यू

आईपीएल 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है. साई इससे पहले भारत के लिए वनडे और टी20 में खेल चुके हैं. उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जहां उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में टी20 डेब्यू किया. 2023 में ही उन्होंने इंग्लैंड में सरे काउंटी क्लब के लिए डेब्यू करते हुए शतक लगाया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में भी उन्होंने दो सेंचुरी ठोक कर खुद को साबित किया था.

---Advertisement---

हाल के दिनों में उनका फॉर्म काफी शानदार रहा है. IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए साई सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे और ऑरेंज कैप जीती थी. जहां उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से कुल 759 रन बनाए थे. तमिलनाडु से आने वाले इस युवा बल्लेबाज को अब टेस्ट टीम में भी अपनी छाप छोड़ने का मौका मिल गया है.

भारत की प्लेइंग XI

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

ये भी पढ़ें- ‘कभी-कभी आपको’, सचिन तेंदु्लकर ने ऋषभ पंत दिया जीत का फॉर्मूला, मान लिया तो कर देंगे कमाल


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.