Jasprit Bumrah Ruled out Champions Trophy 2025: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से बाहर हो गए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इसी महीने पाकिस्तान में होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर सवाल बने हुए थे. अब इस पर BCCI ने अपना फैसला सुना दिया है.
बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान लोअर बैक में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. BCCI की चयन समिति ने उनकी जगह पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है.
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) February 11, 2025
Fast bowler Jasprit Bumrah has been ruled out of the 2025 ICC Champions Trophy due to a lower back injury. Harshit Rana named replacement.
Other squad updates 🔽 #TeamIndia | #ChampionsTrophy https://t.co/RML5I79gKL
यशस्वी जायसवाल भी टीम से बाहर
बुमराह के अलावा भारतीय टीम में एक और बदलाव किया गया है. युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, यशस्वी को नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.
नॉन ट्रैवलिंग सबस्टिट्यूट- यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे.
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह पर आया बड़ा अपडेट, अगले 24 घंटों में मिल सकती है ये गुड न्यूज
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप
ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान
चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल
तारीख | मैच | स्थान | समय (IST) |
---|---|---|---|
19 फरवरी 2025 | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | नेशनल स्टेडियम, कराची | 2:30 PM |
20 फरवरी 2025 | बांग्लादेश बनाम भारत | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | 2:30 PM |
21 फरवरी 2025 | अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | नेशनल स्टेडियम, कराची | 2:30 PM |
22 फरवरी 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | 2:30 PM |
23 फरवरी 2025 | पाकिस्तान बनाम भारत | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | 2:30 PM |
24 फरवरी 2025 | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | 2:00 PM |
25 फरवरी 2025 | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | 2:30 PM |
26 फरवरी 2025 | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | 2:30 PM |
27 फरवरी 2025 | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | 2:30 PM |
28 फरवरी 2025 | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | 2:30 PM |
1 मार्च 2025 | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | नेशनल स्टेडियम, कराची | 2:30 PM |
2 मार्च 2025 | न्यूजीलैंड बनाम भारत | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | 2:30 PM |
4 मार्च 2025 | सेमीफाइनल 1 | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | 2:30 PM |
5 मार्च 2025 | सेमीफाइनल 2 | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | 2:30 PM |
9 मार्च 2025 | फाइनल | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर* | 2:30 PM |
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह भारत के लिए खेलेंगे या नहीं? इस दिन साफ होगी तस्वीर