---Advertisement---

2026 टी20 विश्व कप के लिए तैयार है टीम इंडिया? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया साफ जवाब

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई की तरफ से जारी हुई नई वीडियो में कई बड़ी बातें की है. उन्होंने साल 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भी कई बड़ी बातें की हैं.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Gautam Gambhir

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन रहा है. साल 2024 में टीम इंडिया ने विश्व कप जीतने के बाद से कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. साल 2026 में एक बार फिर से टी20 विश्व कप होने जा रहा है और टीम इंडिया इसमें डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया कितनी तैयार है इसको लेकर गौतम गंभीर का क्या कहना है आइए आपको भी बताते हैं.

बीसीसीआई की तरफ से सामने आए वीडियो में गौतम गंभीर ने कहा,” ये एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जिसमें बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है. हम चाहते हैं के ये ड्रेसिंग रूम आगे भी इसी तरह से रहे. मुझे लगता है कि हम अभी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम टी20 विश्व कप के लिए पहुंचना चाहते हैं. उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा. हमारे पास उस स्तर तक पहुंचने के लिए अभी भी 3 महीने का वक्त हैं.”

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- IND vs SA: जुरेल की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री, पंत भी करेंगे कमबैक, पहले टेस्ट से इस ऑलराउंडर का पत्ता कटना तय?

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.