IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. इस बार आईपीएल का रोमांच और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है. सीजन का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन का अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर बैन लगाया गया है. उनके ऊपर ये बैन क्यों लगा है और अगर वो नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह पहले मैच में टीम की कमान कौन संभालेगा आइए आपको बताते हैं.
स्लो ओवर रेट के चलते लगा बैन
आईपीएल 2024 में स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक के ऊपर एक मैच का बैन लगा है. पिछले सीजन मुंबई की टीम ने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेला था और वो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का तीसरा स्लो ओवर रेट था. अगर कोई टीम तय समय के अंदर तीन मैचों में ओवर खत्म नहीं कर पाती है तो कप्तान पर एक मैच के बैन के साथ 12 लाख रुपये का फाइन लगाया जाता है. इसी के चलते हार्दिक पांड्या पर इस सीजन के पहले मैच में बैन लगा है.
कौन करेगा टीम की कप्तान?
पहले मैच से हार्दिक के बाहर होने के बाद अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि टीम की कमान कौन संभालेगा. इसके लिए टीम में कई विकल्प मौजूद हैं. टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक मैच के लिए कप्तानी कर सकते हैं. इनके अलावा रोहित शर्मा को भी ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा के रूप में भी टीम के पास शानदार विकल्प मौजूद है.
मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | कीमत (रुपये में) |
---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | रिटेन |
2 | सूर्यकुमार यादव | रिटेन |
3 | हार्दिक पांड्या | रिटेन |
4 | रोहित शर्मा | रिटेन |
5 | तिलक वर्मा | रिटेन |
6 | ट्रेंट बोल्ट | 12.50 करोड़ |
7 | नमन धीर | 5.25 करोड़ |
8 | रॉबिन मिन्ज़ | 65 लाख |
9 | कर्ण शर्मा | 50 लाख |
10 | रयान रिकेल्टन | 1 करोड़ |
11 | दीपक चाहर | 9.25 करोड़ |
12 | अल्लाह ग़ज़नफर | 4.80 करोड़ |
13 | विल जैक्स | 5.25 करोड़ |
14 | अश्विनी कुमार | 30 लाख |
15 | मिचेल सैंटनर | 2 करोड़ |
16 | रीस टॉपली | 75 लाख |
17 | कृष्णन श्रीजित | 30 लाख |
18 | राज अंगद बावा | 30 लाख |
19 | सत्यनारायण राजू | 30 लाख |
20 | बेवन जैकब्स | 30 लाख |
21 | अर्जुन तेंदुलकर | 30 लाख |
22 | कॉर्बिन बौश | 30 लाख |
23 | विग्नेश पुथुर | 30 लाख |
ये भी पढ़िए- IPL 2025: ऑक्शन में लगी थी करोड़ों की बोली, टूर्नामेंट से ठीक पहले बाहर हुए 4 स्टार