ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद गुरुवार (12 मार्च) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी किया, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा दिखा, वहीं ऑलराउंडरों की रैंकिंग में थोड़ी निराशा हुई. भारतीय टीम के दो ऑलराउंडरों को रैंकिग में नुकसान हुआ है. ये दोनों वहीं स्टार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई है.
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में मेंस ओडीआई ऑलराउंडर रैंकिंग में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वो एक स्थान खिसक कर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडरों की लिस्ट में टॉप 10 में जडेजा एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.

हार्दिक पांड्या को नुकसान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को खिताब जीताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी तगड़ा नुकसान हुआ है. हार्दिक पांड्या पहले मेंस ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 22वें स्थान पर थे. अब ताजा रैंकिंग में एक स्थान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
मेंस वनडे ऑल-राउंडर रैंकिंग
स्थान | टीम | खिलाड़ी | रेटिंग | करियर बेस्ट रेटिंग |
---|---|---|---|---|
01 | अफगानिस्तान | अजमतुल्ला उमरज़ई | 296 | 296 बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 2025 |
02 | अफगानिस्तान | मोहम्मद नबी | 292 | 350 बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा 2017 |
03 | जिम्बाब्वे | सिकंदर रजा | 290 | 299 बनाम पाकिस्तान, बुलावायो 2024 |
04 | न्यूजीलैंड | मिचेल सैंटनर | 253 | 309 बनाम इंग्लैंड, क्राइस्टचर्च 2018 |
05 | बांगलादेश | मेहदी हसन मिराज | 248 | 295 बनाम भारत, मीरपुर 2022 |
06 | अफगानिस्तान | राशिद खान | 238 | 352 बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी 2018 |
07 | न्यूजीलैंड | माइकल ब्रेसवेल | 231 | 231 बनाम भारत, दुबई 2025 |
08 | न्यूजीलैंड | राचिन रवींद्र | 230 | 230 बनाम भारत, दुबई 2025 |
09 | ऑस्ट्रेलिया | ग्लेन मैक्सवेल | 222 | 340 बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2015 |
10 | भारत | रविंद्र जडेजा | 220 | 372 बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो 2013 |
ये भी पढ़ें:- ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, टॉप 5 में 3 भारतीयों का जलवा