SA के खिलाफ सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या का होगा ‘टेस्ट’, BCCI के इस टूर्नामेंट में साबित करनी होगी फिटनेस
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. इंजरी के बाद उनकी घरेलू क्रिकेट में वापसी होने जा रही है और इसी के दम पर वो खुद को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए फिट साबित भी करेंगे. आइए जानते हैं पूरी डिटेल..
Hardik Pandya Return: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से वो टीम इंडिया में लौट सकते हैं लेकिन उससे पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. हार्दिक पांड्या को इस सीरीज से पहले घरेलू टूर्नामेंट में दम दिखाना होगा. अगर वो इस टूर्नामेंट में खुद की फिटनेस को साबित कर देते हैं तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनका खेलना तय हो जाएगा बीसीसीआई द्वारा आयोजित ये टूर्नामेंट कौन सा होगा, आइए आपको भी बताते हैं.
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,4⃣
One goes out of the park 💥
Power & Panache: Hardik Pandya is setting the stage on fire in Indore 🔥🔥
Can he win it for Baroda?
Scorecard ▶️ https://t.co/DDt2Ar20h9#SMAT | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Bj6HCgJIHv---Advertisement---— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 27, 2024
इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे हार्दिक
भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत 26 दिसंबर से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी खेलते हुए नजर आएंगे. वो अपनी घरेलू टीम बड़ौदा के लिए खेलेंगे और अपनी लय हासिल करने का प्रयास करेंगे. बड़ौदा की टीम का पहला मुकाबला बंगाल के साथ होगा और टीम को ग्रुप सी में रखा गया है.
एशिया कप में चोटिल हुए थे पांड्या
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए आखिरी बार एशिया कप में खेलने के लिए उतरे थे. टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में उनको चोट लग गई थी, जिसके बाद वो फाइनल में भी खेलने नहीं उतर पाए थे. इसी के चलते उनको ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था.
हार्दिक पांड्या का टी20 रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है और इसलिए वो टीम इंडिया का अहम सदस्य माने जाते हैं. बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में 94 पारियों में उन्होंने 141 की स्ट्राइक रेट से 1860 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी करते हुए भी उनके नाम 108 पारियों में 98 विकेट हैं.