---Advertisement---

एक ओवर में जड़ दिए 6 छक्के, अब्बास अफरीदी ने करिश्माई पारी खेल पाकिस्तान को जिताया हारा हुआ मैच

Hong Kong Sixes 2025: पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने कुवैत के खिलाफ मुकाबले में कमाल की पारी खेली. उन्होंने पारी के एक ओवर में 6 छक्के जड़ करिश्माई पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Abbas Afridi

Hong Kong Sixes 2025: हांगकांग सिक्सेस 2025 में पाकिस्तान की टीम ने कुवैत के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान अब्बास अफरीदी ने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. उन्होंने मैच में 12 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. 

पहले बल्लेबाजी करते हुए कुवैत की टीम ने 6 ओवरों में 123 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए टीम के लिए मीत भावसार ने 14 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली. पाकिस्तानी टीम एक वक्त पर मैच में पीछे चल रही थी और हार की कगार पर थी लेकिन अब्बास अफरीदी की करिश्माई पारी ने टीम को जिता दिया. पाक टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर मैच जीता.

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- Hong Kong Sixes 2025: पाकिस्तान को टीम इंडिया ने रौंदा, 2 रनों से जीत दर्ज कर निकाली ‘हेकड़ी’

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.