Champions Trophy: अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच में इब्राहिम जादरान ने शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए शतक लगाने वाले वो पहले बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी खेली है. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 146 गेंदों में 177 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान वो बेहतरीन रंग में नजर आए और उन्होंने बेन डकेट के रिकॉर्ड को भी खत्म कर दिया. आइए आपको बताते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज…
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर
रैंक | स्कोर | बल्लेबाज | विरुद्ध | स्थान | वर्ष |
---|---|---|---|---|---|
1 | 177 | इब्राहिम जादरान | इंग्लैंड | लाहौर | 2025 |
2 | 165 | बेन डकेट | ऑस्ट्रेलिया | लाहौर | 2025 |
3 | 145* | नाथन एस्टल | यूएसए | द ओवल | 2004 |
4 | 145 | एंडी फ्लावर | भारत | कोलंबो RPS | 2002 |
5 | 141* | सौरव गांगुली | दक्षिण अफ्रीका | नैरोबी | 2000 |
6 | 141 | सचिन तेंदुलकर | ऑस्ट्रेलिया | ढाका | 1998 |
7 | 141 | ग्रेम स्मिथ | इंग्लैंड | सेंचुरियन | 2009 |
Shame on Rizwan
Shame on Babar Azam
Shame on Saud Shakeel
Shame on PCT
What a Hundred by Ibrahim Zadran.
This is how you play, after losing early wickets.#iccchampionstrophy2025#ENGvsAFG pic.twitter.com/RiAjpXIGYg---Advertisement---— Shahida (@ShahidChus) February 26, 2025
बेन डकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले मैच में ही बेन डकेट ने इस टूर्नामेंट में हाई स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था. जिसे इंग्लैंड के खिलाफ ही इब्राहिम जादरान ने तोड़ा. बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के मैच में उन्होंने 166 रनों की पारी खेली थी. इस सीजन से पहले ये रिकॉर्ड साल 2004 में नाथन एस्टल के नाम हुआ था. उन्होंने यूएसए के खिलाफ ओवल के मैदान पर 145 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
ये भी पढ़िए- CT 2025: इब्राहिम जादरान ने उड़ाई अग्रेजों की धज्जियां! वो कर दिखाया जो कभी नहीं हुआ था