Virat Kohli: विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने वाले हैं. 10 मई 2025 को खबर आई है कि उन्होंने संन्यास का मन बनाकर इसकी जानकारी बीसीसीआई को भी दे दी है, हालांकि बोर्ड ने उनसे इस पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है. इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली का यह फैसला सभी को चौंका रहा है. 36 साल के कोहली की फिटनेस काबिले तारीफ तारीफ है. उनके काफी क्रिकेट बचा हुआ है, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की तैयारी कर ली है. मान लीजिए अगर कोहली ने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया तो उनका एक बड़ा सपना अधूरा रह जाएगा. आइए जानते हैं…
दरअसल, हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए बढ़िया प्रदर्शन करे. अगर बल्लेबाज है तो वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में रहता है गेंदबाज विकेट लेकर मैच जिताने की कोशिश करता है. विराट कोहली 2011 में डेब्यू के बाद से ही रनों की बारिश करते आए हैं. उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं और रिकॉर्ड बनाए. उनके निशाने पर अभी टेस्ट में कई रिकॉर्ड हैं.
🚨 VIRAT KOHLI WANTS TO RETIRE FROM TEST CRICKET. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 10, 2025
– Virat communicated to the BCCI that he wants to retire from Tests, but the team management expects his experience to be crucial on the England tour. (Espncricinfo). pic.twitter.com/MiHi8vqPI4
अधूरा रहेगा ये सपना
जैसा ही रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विराट टेस्ट को अलविदा कहने वाले हैं. अगर ऐसा हुआ तो कोहली टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 15 दिग्गजों को पीछे छोड़ने से चूक जाएंगे. इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी मौजूद हैं. हालांकि विराट सबको पीछे छोड़ पाएंगे ये कहना बेहद मुश्किल है, लेकिन अगर वो कुछ और साल टेस्ट क्रिकेट खेल गए तो इनमें से करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों से आगे निकल जाएंगे. ये तभी संभव होगा जब कोहली फिलहाल टेस्ट से संन्यास ना लें.
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
खिलाड़ी | मैच | शतक |
---|---|---|
सचिन तेंदुलकर (भारत) | 200 | 51 |
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका/आईसीसी) | 166 | 45 |
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 168 | 41 |
कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 134 | 38 |
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) | 116 | 36 |
जो रूट (इंग्लैंड) | 152 | 36 |
राहुल द्रविड़ (भारत) | 164 | 36 |
यूनिस खान (पाकिस्तान) | 118 | 34 |
सुनील गावस्कर (भारत) | 125 | 34 |
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) | 131 | 34 |
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 149 | 34 |
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) | 105 | 33 |
एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड) | 161 | 33 |
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) | 168 | 32 |
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) | 103 | 30 |
विराट कोहली (भारत) | 123 | 30 |
विराट 15वें नंबर पर हैं
विराट फिलहाल टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के मामले में 15वें नंबर पर हैं. उन्होंने 123 मैचों में 30 शतक जमाए हैं. उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, स्टीव स्मिथ, जो रूट जैसे स्टार हैं. सबसे ज्यादा सेंचुरी सचिन के नाम हैं, जिन्होंने 51 बार ये कमाल किया हुआ है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: वो ‘5 साल’ जिनकी वजह से विराट लेने जा रहे संन्यास? ऑस्ट्रेलिया में मिला था गहरा जख्म
Virat Kohli: तो क्या इस वजह से टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं विराट, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट