Rising Stars 2025: एक और गलती तोड़ देगी करोड़ों भारतीयों का सपना, पाकिस्तान के खिलाफ हार ने बढ़ाई टेंशन
IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद इंडिया ए की टीम को अब अगले मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. एक और गलती टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी. आइए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल में कैसे समीकरण बन रहे हैं.
IND A vs PAK A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए की टीम को पाकिस्तान शाहीन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी को हटा दें तो कोई भी भारतीय खिलाड़ी रंग में नजर नहीं आया. इसी के चलते टीम अहम मैच में 8 विकेट से हार गई. जितेश शर्मा की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. अब टीम को अपनी गलती से सीख लेनी होगी क्योंकि एक और हार करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ने का काम करेगी. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं.
ओमान के खिलाफ होगा अगला मैच
राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए का अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ होना है. टीम को किसी भी हाल में इस मैच में जीत हासिल करनी होगी, नहीं तो सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान की टीम ने भारत को हरा सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और टूर्नामेंट में नॉक आउट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है.
Over to the bowlers to guard this tricky total 🫣
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 16, 2025
Watch India A take on Pakistan A, LIVE NOW, on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldAsiaCupRisingStars2025 pic.twitter.com/zwYrTujvEu
प्वाइंट्स टेबल का खेल समझिए
टूर्नामेंट की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो टीम इंडिया ग्रुप बी में फिलहाल दूसरे नंबर पर है. टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल की है तो वहीं एक में हार मिली है. टीम के 2 मैचों में 2 अंक हैं. ओमान की स्थिति भी भारत की तरह ही है और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक जीत की जरूरत है. भारत और ओमान के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
इंडिया के बल्लेबाजों ने यूएई के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन ही पाकिस्तान के खिलाफ हार की वजह बना था. 9 ओवरों में टीम का स्कोर 91 रन था, जिसके बाद विकटों की पतझड़ शुरू हुई और पूरी टीम 136 रनों पर सिमट गई. ऐसे में ओमान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा.