सिर, हाथ और फिर पेट में लगी गेंद…अनऑफिशियल टेस्ट में चोटिल हुए पंत, छोड़ना पड़ा मैदान, बढ़ गई टीम इंडिया की टेंशन
IND A vs SA A: साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए के कप्तान ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गई है. इसके बाद उन्हें अचानक मैदान छोड़ना पड़ा. एक या 2 बार नहीं बल्कि एक के बाद एक तीन बार उनको गेंद लगी.
IND A vs SA A: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के दूसरे मुकाबले से टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से इंजर्ड हो गए हैं. वो इस सीरीज में इंजरी के बाद ही वापसी कर रहे थे लेकिन एक बार फिर से इंजर्ड होना टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है.
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए पहले गेंद उनके सिर पर लगी, उसके बाद एक गेंद उनकी बाजू पर लगी तो वहीं एक और गेंद सीधे उनके पेट पर लगी. इसके बाद फिजियो को मैदान पर उतरना पड़ा और वो उन्होंने उनके साथ मैदान छोड़ दिया.
Rishabh Pant retires hurt after taking three blows today. First on the helmet, second on the left-hand elbow, third on the abdomen. Tough day for the fighter. ❤️🩹 pic.twitter.com/kdTX8jdM8B
— Harsh 17 (@harsh03443) November 8, 2025
इंजरी के बाद कर रहे थे वापसी
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है. इंग्लैंड के दौरे पर हुई इंजरी के बाद वो इस सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे लेकिन इंडिया ए के लिए खेलते हुए वो एक बार फिर से चोटिल हो गए. पंत इस अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में चोट से वापसी करते हुए पहली बार खेलने उतरे थे और पहले ही मैच में उन्होंने 90 रनों की कप्तानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी.
इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच कांटे का मैच
इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेला जा रहा मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. मैच के तीसरे दिन इंडिया के पास 177 रनों की लीड हो चुकी है. पहली पारी में इंडिया ए के लिए राहुल, पंत और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे तो ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेल टीम को मुसीबत से उभारा था. इसके बाद दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का हाल बेहाल नजर आ रहा है और टीम ने 143 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं.