---Advertisement---

CSK के कप्तान ने बल्ले से दिखाया दम, वनडे सीरीज में 210 रन ठोक मचाया कोहराम

IND A vs SA A: इंडिया ए के लिए खेलते हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज में सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कमाल का प्रदर्शन किया है. गायकवाड़ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
Ruturaj Gaikwad

IND A vs SA A: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए 3 मैचों की सीरीज में 210 रन बनाए हैं. गायकवाड़ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 105 की बेहतरीन औसत से इस सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. इसके बाद भी टीम इंडिया में किसी भी फॉर्मेट में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. 

टीम इंडिया ने उनके प्रदर्शन के दम पर ही सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत दर्ज की थी. तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वो केवल 25 रन ही बना पाए, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा. तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने सीरीज में 2-1 से कब्जा किया है. 

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- NZ vs WI: टी20 के बाद वनडे में भी न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, दूसरे ODI में 5 विकेट से हासिल की जीत 

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.