---Advertisement---

IND vs AUS: गाबा में अंपायर्स ने अचानक रोक दिया मैच, आनन-फानन में खिलाड़ियों को भेजा वापस, जानें वजह

IND vs AUS: पांचवें टी20 मुकाबले में टॉस के बाद पहली पारी की शुरुआत हुई ही थी कि अचानक अंपायर ने मुकाबले को रोक दिया. आनन-फानन में मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम की तरफ भेजा गया.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
IND vs AUS 5th T20

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में अंपायर ने अचानक सभी खिलाड़ियों को मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम में वापस जाने का आदेश दिया तो हर कोई हैरान रह गया. टीम इंडिया टॉस हारकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी. पारी में 4.5 ओवर का खेल हुआ था तभी अचानक बिजली कड़कने के चलते मैच को रोकना पड़ा. हालांकि, उस समय बारिश नहीं हो रही थी लेकिन कुछ समय बाद बारिश भी शुरू हो गई. दर्शकों के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को खुले आसमान के नीचे नहीं रहने की सलाह दी गई और साथ ही मैदान पर मौजूद बड़ी स्क्रीन पर चेतावनी भी लिख दी गई.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन तो वहीं शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. दोबारा मुकाबला कब शुरू होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें….

ये भी पढ़िए- IND vs AUS: टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.