बूम बूम बुमराह करेंगे रेस्ट, नितीश रेड्डी का होगा कमबैक! आखिरी टी20 ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया आखिरी टी20 मैच में प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है. इस मैच से कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकते हैं तो वहीं नितीश कुमार रेड्डी भी सीरीज का पहला मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
IND vs AUS: टीम इंडिया ने गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. इस जीत के साथ ये तो तय हो गया है कि टीम इंडिया इस सीरीज को हार नहीं सकती. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज को जीतकर खत्म करना चाहेगी तो वहीं मेहमान ऑस्ट्रेलिया सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं.
It’s 𝐬𝐤𝐲𝐛𝐚𝐥𝐥 time again! ⚡
Team India leads the series 2–1. Will they finish the series on a high, or will Australia level the series? ⚔#AUSvIND 👉 5th T20I | SAT, 8 NOV LIVE on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/SDOg6nvfsK---Advertisement---— Star Sports (@StarSportsIndia) November 7, 2025
बुमराह को दिया जाएगा आराम!
पांचवे टी20 मुकाबले से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. भारतीय टीम को इस सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका में होंगे. सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. ऐसे में मैनेजमेंट उनको आखिरी टी20 मुकाबले से आराम भी देता हुआ नजर आ सकता है. उनकी जगह टीम में हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
नितीश रेड्डी का होगा कमबैक?
वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को चोट लग गई थी, जिसके बाद से वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए अपडेट के अनुसार उनको पहले 3 टी20 मैचों से बाहर होना पड़ा था. टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल की तरफ से सामने आई जानकारी के अनुसार अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं लेकिन देखना होगा कि असेसमेंट टेस्ट में वो किस तरह से परफॉर्म कर पाते हैं. अगर उनकी प्लेइंग 11 में एंट्री होती है तो शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा