---Advertisement---

 
क्रिकेट

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में 45 रन बनाते ही केएल राहुल रचेंगे इतिहास, तोड़ देंगे गावस्कर के दो धांसू रिकॉर्ड

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर के दो धांसू रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. ओवल में 45 रन बनाते ही राहुल 46 साल पुराने इतिहास को पलट देंगे.

KL Rahul
KL Rahul

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे हैं. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को जीत कर सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. वहीं, ओवल टेस्ट में भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इतिहास रच सकते हैं.

राहुल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक खेले चार टेस्ट मैचों की आठ पारियों में 63.87 की 511 रन बना चुके हैं. मौजूदा सीरीज में उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं. अब उनके निशान पर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के दो धांसू रिकॉर्ड हैं, जिसे तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 45 रनों की दरकार है.

---Advertisement---

खतरे में गावस्कर का बड़ा रिकॉर्ड

द ओवल में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट मैच में केएल राहुल पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. राहुल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई ओपनर बन सकते हैं. उन्हें गावस्कर को पछाड़ने के लिए सिर्फ 32 रनों की जरूरत है.

46 साल पहले बतौर ओपनर गावस्कर ने साल 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की 7 पारियों में 77.42 की औसत से 542 रन बनाए थे. गावस्कर के बाद राहुल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 500 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे एशियाई ओपनर हैं.

---Advertisement---

केएल राहुल रचेंगे इतिहास

इसके अलावा, राहुल इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बन सकते हैं. उन्होंने इंग्लैंड में अभी तक 12 टेस्ट में 1108 रन बनाए हैं. गावस्कर को पछाड़ने के लिए राहुल को सिर्फ 45 रनों की दरकार है. गावस्कर ने अपने करियर में इंग्लैंड में खेले 15 टेस्ट में 1152 रन बनाए थे.

इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर

  • सुनील गावस्कर – 1152
  • केएल राहुल – 1108
  • विजय मर्चेंट – 527
  • मुरली विजय – 428
  • रवि शास्त्री – 402

इतना ही नहीं, राहुल के पास इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे विदेशी ओपनर बनने का भी मौका है. 45 रन बनाते ही राहुल साउथ अफ्रीका के ब्रूस मिचेल और गावस्कर को पछाड़ते ही वह इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे ओपनर बन जाएंगे. इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर हैं, जिन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड में 1584 रन बनाए थे.

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर

  • मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) – 1584
  • गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) – 1570
  • ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) – 1355
  • सुनील गावस्कर (भारत) – 1152
  • ब्रूस मिचेल (साउथ अफ्रीका) – 1141
  • केएल राहुल (भारत) – 1108

ये भी पढ़ें- IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा फैसला, 62 साल के इस दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच

HISTORY

Written By

Sanjeet Kumar


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.