IND vs ENG: शुभमन गिल का जल्द हो सकता है प्रमोशन, विराट के बाद अब रोहित को कर सकते हैं रिप्लेस!
IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट के प्रिंस को एक और बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। टेस्ट फॉर्मेट में तो गिल ने सुपरस्टार विराट कोहली को रिप्लेस कर दिया है। अब वो वनडे फॉर्मेट में हिटमैन रोहित शर्मा को भी रिप्लेस कर सकते हैं। टीम इंडिया जल्द ही विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू कर सकती है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जिस अंदाज में कप्तान शुभमन गिल खेले हैं। उससे भारतीय फैंस की उम्मीदें बढ़ गई है। कप्तानी मिलने के बाद गिल ने और भी बेहतर खेलना शुरू कर दिया है। जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेट के प्रिंस को एक और बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। टेस्ट फॉर्मेट में तो गिल ने सुपरस्टार विराट कोहली को रिप्लेस कर दिया है। अब वो वनडे फॉर्मेट में हिटमैन रोहित शर्मा को भी रिप्लेस कर सकते हैं। टीम इंडिया जल्द ही विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू कर सकती है।
– 2275 runs, 59.04 ave in ODIs.
– 2317 runs, 40.65 ave in Tests.
– 578 runs, 139.3 SR in T20I.
THE ALL FORMAT CHAMPION, SHUBMAN GILL. ⭐ pic.twitter.com/ppGX7xdppr---Advertisement---— Tanuj (@ImTanujSingh) July 3, 2025
शुभमन गिल को क्या मिलेगा प्रमोशन?
भारतीय क्रिकेट में इस समय 3 कप्तान हैं। टेस्ट में गिल तो वहीं टी20आई में सूर्यकुमार यादव जिम्मेदारी उठा रहे हैं। वनडे फॉर्मेट में अभी भी जिम्मेदारी रोहित शर्मा के पास है। हिटमैन फिलहाल उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां पर उनका विश्व कप 2027 तक खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट टेस्ट के बाद शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट का भी कप्तान बना सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया फिलहाल 2 कप्तान वाले फॉर्मेट के साथ ही आगे बढ़ सकती है। टी20 विश्व कप 2026 तक सूर्यकुमार यादव ही छोटे फॉर्मेट की कप्तानी करने वाले हैं। ऐसे में वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा से छिन सकती है।
ये भी पढ़ें: गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने के बाद भी गायब हो गया स्टार खिलाड़ी, भारतीय टीम मैनेजमेंट कर रही इंग्रोर
वनडे फॉर्मेट में गिल का रिकॉर्ड है शानदार
टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अब तक वनडे फॉर्मेट में 55 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 59.04 की औसत से 2775 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल ने 15 अर्धशतक, 8 शतक और 1 दोहरा शतक भी जड़ा है। गिल बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे फॉर्मेट में निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं। गिल के पास दोनों तरह का खेल मौजूद है। वो मौका आक्रामक रुख अपना सकते हैं, वहीं मुश्किल समय वो संभल कर भी खेल सकते हैं। गिल कप्तानी मिलने के बाद और भी बेहतर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल गिल से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में उनका प्रमोशन बहुत दूर नहीं है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: खत्म हुआ 18 सालों का इंतजार, शुभमन गिल की टीम ने इंग्लिश सरजमीं पर किया बड़ा कारनामा