IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी और यह भारत के नाम सातवीं ICC ट्रॉफी हो सकती है.
भारतीय टीम क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है और अब तक कुल 6 बार ICC ट्रॉफी जीती है. लेकिन रविवार के दिन भारत ने कभी भी कोई ICC खिताब नहीं जीता. अब जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को खेला जाएगा, तो क्या इस बार भारत इतिहास रच पाएगा? आइए जानते हैं कि अब तक टीम इंडिया ने कब और किस दिन ICC ट्रॉफी अपने नाम की है.
1. 1983 वनडे वर्ल्ड कप – शनिवार, 25 जून 1983
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह दिन हमेशा यादगार रहेगा. कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को हराकर इतिहास रच दिया.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम वेस्टइंडीज
- परिणाम: भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज की
- तारीख: 25 जून 1983 (शनिवार)
- स्थान: लॉर्ड्स, इंग्लैंड
2. 2002 चैंपियंस ट्रॉफी – सोमवार, 30 सितंबर 2002
1983 के बाद भारत ने अपना दूसरा ICC खिताब 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता. हालांकि, इस टूर्नामेंट का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था, और भारत व श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम श्रीलंका
- परिणाम: बारिश के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया
- तारीख: 30 सितंबर 2002 (सोमवार)
- स्थान: कोलंबो, श्रीलंका
3. 2007 टी20 वर्ल्ड कप – सोमवार, 24 सितंबर 2007
2007 में भारत ने पहला T20 वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट की दुनिया में नई क्रांति ला दी. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर यह ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम पाकिस्तान
- परिणाम: भारत ने 5 रनों से जीत दर्ज की
- तारीख: 24 सितंबर 2007 (सोमवार)
- स्थान: जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
4. 2011 वनडे वर्ल्ड कप – शनिवार, 2 अप्रैल 2011
28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठाई. यह फाइनल एमएस धोनी के उस ऐतिहासिक छक्के के लिए हमेशा याद किया जाएगा, जिसने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम श्रीलंका
- परिणाम: भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
- तारीख: 2 अप्रैल 2011 (शनिवार)
- स्थान: मुंबई, भारत
5. 2013 चैंपियंस ट्रॉफी – सोमवार, 23 जून 2013
2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती. हालांकि, यह फाइनल बारिश के कारण छोटा कर दिया गया था और इसे 20 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड
- परिणाम: भारत ने 5 रनों से जीत दर्ज की
- तारीख: 23 जून 2013 (सोमवार)
- स्थान: बर्मिंघम, इंग्लैंड
6. 2024 टी20 वर्ल्ड कप – शनिवार, 29 जून 2024
भारत ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीता. इस बार टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म किया.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- परिणाम: भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की
- तारीख: 29 जून 2024 (शनिवार)
- स्थान: बारबाडोस
7. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी – रविवार, 9 मार्च 2025
अब तक भारत ने कभी भी रविवार को कोई ICC टूर्नामेंट नहीं जीता है. लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार, 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा.
- फाइनल मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड
- तारीख: 9 मार्च 2025 (रविवार)
- स्थान: दुबई, यूएई
ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले पर टिकी होंगी और हर कोई इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बनना चाहेगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत पहली बार रविवार को ICC ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच पाएगा?
ये भी पढ़ें- CT 2025 Final: फ्रेश पिच पर नहीं होगा फाइनल मुकाबला! जानिए क्या है इस फैसले के पीछे की वजह?
ये भी पढ़ें- VIDEO: रोहित शर्मा पर कसा था तंज, अब Mohammed Shami के रोज़ा विवाद पर बोलीं शमा मोहम्मद