---Advertisement---

IND vs SA: दूसरे टेस्ट की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके पीछे का कारण क्या है और किस टाइम से मैच शुरू होगा. आइए जानते हैं.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
IND vs SA 2nd Test

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को कोलकाता टेस्ट में करारी हार का स्वाद चखाया है. इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को अगर सीरीज बचानी है तो गुवाहाटी में होने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए संस्करण के लिहाज से ये मुकाबला भारत के लिए काफी अहम होगा. इसी के साथ ये मुकाबला बदले हुए समय के साथ शुरू होगा. मौजूदा मौसम में गुवाहाटी में अंधेरा जल्दी हो जाता है, जिसके चलते मैच की टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. 

गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच का टॉस 8 बजकर 3 मिनट पर हो जाएगा. इसके आधे घंटे बाद मैच शुरू हो जाएगा. 9 बजे से लेकर 11 बजे तक पहला सेशन खेला जाएगा. इसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक हो जाएगा और दूसरे सेशन की शुरुआत 11 बजकर 20 मिनट पर होगी. 1 बजकर 20 मिनट पर खिलाड़ियों के लंच का समय होगा और दिन के आखिरी सेशन की शुरुआत 2 बजे से होगी.

---Advertisement---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- Rising Stars 2025: एक और गलती तोड़ देगी करोड़ों भारतीयों का सपना, पाकिस्तान के खिलाफ हार ने बढ़ाई टेंशन

---Advertisement---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.