---Advertisement---

 
क्रिकेट

IND vs SA: दूसरे दिन मुथुस्वामी और यानसेन ने बल्ले से दिखाया दम, फिसड्डी साबित हुए भारतीय गेंदबाज

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. मुथुस्वामी और यानसेन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 489 रनों तक पहुंचाया. टीम इंडिया के गेंदबाज पूरे दिनभर जूझते हुए नजर आए. यहां पढ़े पूरी खबर

IND vs SA 2nd Test
IND vs SA 2nd Test

IND vs SA: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. 246 रनों के स्कोर को आगे बढ़ते हुए साउथ अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के 4 विकेट हासिल करने के लिए 243 रन लुटा दिए. मुथुस्वामी ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया तो वहीं मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के दम पर टीम ने पहली पारी में 389 रनों का स्कोर खड़ा किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं. 

मुथुस्वामी और यानसेन ने गेंदबाजों को रुलाया

भारतीय गेंदबाज दूसरे दिन पूरे जोश के साथ साउथ अफ्रीका के ऑल आउट करने के लिए उतरे थे. भारतीय मूल के ऑलराउंडर मुथुस्वामी अलग ही प्लान के साथ इस मैच में उतरे थे. उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों को थकाने का काम किया. उन्होंने 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 206 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की पारी खेली. 

मुथुस्वामी ने पहले वेरेन के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 88 रन जोड़े और इसके बाद यानसेन के साथ मिलकर उन्होंने 8वें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर डाली. यानसेन ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाना शुरू किया. 91 गेंदों में उन्होंने 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 93 रनों की पारी खेली.

---Advertisement---

कुलदीप ने हासिल किए 4 विकेट

पहली पारी में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए. दूसरे दिन के खेल में बुमराह ने 1 विकेट झटका तो वहीं सिराज और कुलदीप ने भी 1-1 विकेट चटकाया. मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के लिए पहली पारी में बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा, तब ही टीम की वापसी हो पाएगी. 

ये भी पढ़िए- IND vs SA: ‘घर पर खेल रहे हो क्या…’, बीच मैदान कुलदीप यादव पर भड़क उठे कप्तान ऋषभ पंत, वीडियो वायरल


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.