---Advertisement---

IND vs SA: कपिल देव ने खोली टीम इंडिया की पोल! इन 3 बड़ी कमजोरियां के कारण गिरा भारत का अभेद किला

Team India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह एक साल के अंदर दूसरी बार है जब भारतीय टीम घर में क्लीन स्वीप हुई है. इस खराब प्रदर्शन को लेकर अब कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है और टीम की 3 बड़ी कमजोरियों के बारे में बताया है.

Edited By : Sanjeet Kumar |
Share :
Team India

Kapil Dev on Team India after lost Test Series vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी. कभी ऐसा दौर था जब विदेशी टीमें भारत में एक टेस्ट मैच जीतने के लिए भी तरसती थीं, लेकिन अब पिछले 12 महीनों में दूसरी बार भारत को घर में क्लीन स्वीप मिल गया. टीम के इस लचर प्रदर्शन पर कई दिग्गजों ने अपनी हैरानी जताई. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया की तीन बड़ी कमजोरियों के बारे में बताया है, जिन पर काम करके भारत फिर से अपने घर को अभेद किला बना सकता है.

कपिल देव ने स्पोर्टस्टार से कहा, “पहले के खिलाड़ी इसलिए मजबूत थे क्योंकि उनका फुटवर्क, स्टाइल और अलग-अलग पिचों पर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का अनुभव था. मैं जानना चाहता हूं कि आज कितने टॉप खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं? अगर आप डोमेस्टिक नहीं खेलेंगे और अच्छे बॉलर्स का सामना नहीं करेंगे, तो स्ट्रगल तो होगा ही.” 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने कोलकाता की पिच की भी आलोचना की, जहां मैच तीन दिनों से भी कम में खत्म हो गया था. उनका कहना है कि आजकल फोकस ज्यादा T20 और ODI पर है, इसलिए बल्लेबाज मुश्किल पिचों को फेस ही नहीं कर पाते. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---Advertisement---

ये भी पढ़ें- IND vs SA: रांची में रोहित शर्मा छीन लेंगे शाहिद अफरीदी से ताज! हिटमैन के निशाने पर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.