IND vs SA: मोहम्मद सिराज के बुलेट गेंद से स्टंप्स के हुए दो टुकड़े, मुंह ताकता रह गया बल्लेबाज, देखें VIDEO
India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जमकर कहर बरपाया. सिराज ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए. वहीं, सिराज ने अपनी एक तूफानी गेंद से स्टंप्स के दो टुकड़े कर दिए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
India vs South Africa, Mohammed Siraj: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी को 153 रनों पर समेट दिया. इस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऐसा जलवा दिखाया कि सभी दंग रह गए.
सिराज ने दूसरी पारी में सिर्फ 2 ओवर फेंके और 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, सिराज ने अपनी एक तूफानी गेंद से स्टंप्स के दो टुकड़े कर सनसनी मचा दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सिराज की गेंद पर दो टुकड़ों में बंटा स्टंप्स
कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में सिराज ने साइमन हार्मर को क्लीन बोल्ड कर साउथ अफ्रीका को 9वां झटका दिया. हार्मर 20 गेंद में सिर्फ 7 रन बना पाए. पारी के 54वें ओवर में सिराज ने एक ऐसी जबरदस्त गेंद डाली, जिस पर हार्मर पूरी तरह से चकमा खा गए. गोली की रफ्तार से आती सिराज की गेंद सीधे विकेट पर जा लगी और स्टंप्स दो टुकड़ों में बिखर गए. स्टंप्स दो टुकड़ों में टूटा देख बल्लेबाज के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी भी दंग रह गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
You just can’t keep him out of the game! 🔥#MohammedSiraj gets the 9th wicket for #TeamIndia! 🙌👊#INDvSA | 1st Test, Day 3, LIVE NOW 👉 https://t.co/19cUrY4aXc pic.twitter.com/OZeAB4Ac26
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 16, 2025
सिराज ने झटके कुल 4 विकेट
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने केशव महाराज को LBW आउट कर साउथ अफ्रीका की पारी को खत्म कर दिया. पहले टेस्ट में सिराज ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 4 विकेट लिए. पहली पारी में उन्होंने 12 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट और दूसरी पारी में 2 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 2 विकेट लिए.
टीम इंडिया को मिला 124 रनों का लक्ष्य
कोलकाता में जारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन बनाकर आउट हो गई और टीम को 30 रनों की बढ़त मिली. वहीं, दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और सिर्फ 153 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत को 124 रनों का टारगेट मिला है.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) November 16, 2025
4⃣ wickets for Ravindra Jadeja
2⃣ wickets each for Kuldeep Yadav and Mohd. Siraj
1⃣ wicket each for Axar Patel and Jasprit Bumrah#TeamIndia have been set a target of 1⃣2⃣4⃣ runs to win the 1⃣st Test 🎯
Scorecard ▶️https://t.co/okTBo3q069 #INDvSA |… pic.twitter.com/xPxfeT8urM