---Advertisement---

 
क्रिकेट

IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले गहरे संकट में टीम इंडिया, स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर!

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. उनको मैच के लिए फिट होने में कितना और समय लगेगा आइए जानते हैं.

Virat Kohli and Shreyas Iyer
Virat Kohli and Shreyas Iyer

IND vs SA: टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. 14 नवंबर से सीरीज का शुरुआत कोलकाता में होने जा रही है. इसके बाद टीम को 30 नवंबर से वनडे सीरीज भी खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से सर्जरी करा कर लौटे अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनका खेलना तय नहीं है. वो अभी तक अपनी इंजरी से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं. मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए अभी तक उन्हें लगभग एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा.

ऑक्सीजन 50 तक गिर गया था

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बीसीसीआई सोर्स ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि, “अभी अय्यर को मैच फिट होने में समय लगेगा और सेलेक्शन कमेटी इंजरी के बाद किसी तरह की जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है. ऐसे में उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना तय नहीं है.”

सोर्स की तरफ से ये भी बताया गया है कि चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर का ऑक्सीजन लेवल 50 तक गिर गया था और 10 मिनट तक वो सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. उनकी आंखों के सामने पूरी तरह से अंधेरा छा गया था और उनको नॉर्मल होने में कुछ समय लगा.

---Advertisement---

पिछले हफ्ते ही हुई है घर वापसी

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पर उनको तीसरे वनडे मैच में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते हुए इंजरी हुई थी. इसके बाद उन्हें सिडनी में ही अस्पताल में भर्ती किया गया और वहीं उनका पूरा इलाज भी हुआ. बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी इस दौरान उनके साथ खड़ी रही. सफल सर्जरी के बाद पिछले हफ्ते ही वो भारत वापस लौटे हैं. बीसीसीआई की तरफ से उनको लेकर लगातार अपडेट जारी किए गए थे. उनका साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा संकट होगा.

ये भी पढ़िए- सौरव गांगुली ने सुलझाई ध्रुव जुरेल की पहेली, बताया किस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.