---Advertisement---

 
क्रिकेट

IND vs SA: टीम इंडिया को मिली टेस्ट इतिहास की सबसे शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप

IND vs SA: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों गुवाहाटी टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा है. अफ्रीकी टीम ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की. टेम्बा बवुमा की कप्तानी में टीम ने इतिहास रचते हुए 25 सालों के इंतजार के बाद भारत में सीरीज जीती है. पढ़िए पूरी खबर

IND vs SA
IND vs SA

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को गुवाहाटी टेस्ट में 408 रनों से हरा दिया है. मैच के 5वें दिन टीम इंडिया अपनी हार बचाने के लिए उतरी थी लेकिन टीम दूसरे सेशन से आगे नहीं बढ़ा पाई. रवींद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस पारी में लड़ता हुआ नजर नहीं आया. टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ये सबसे बड़ी हार रही है तो वहीं साउथ अफ्रीका ने 25 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती है. टेम्बा बवुमा की कप्तानी में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप कर साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है. 

https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1993579396213751934

मार्को यानसेन बने जीत के हीरो

साउथ अफ्रीका के लिए गुवाहाटी टेस्ट में मार्को यानसेन जीत के हीरो रहे हैं. उन्होंने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए तो वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 93 रन बनाए. गेंद और बल्ले से दोनों से ही यानसेन ने धमाकेदार अंदाज में खेल दिखाया है. दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 15 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 23 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया. 

---Advertisement---

पहले दिन से ही साउथ अफ्रीका रही आगे

साउथ अफ्रीका की टीम इस टेस्ट मैच में पहले दिन से ही आगे नजर आ रही थी. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम ने भारतीय गेंदबाजों को कभी मैच में आने ही नहीं दिया. टीम ने 489 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. इसके बाद टीम इंडिया को महज 201 रनों पर ही ढेर कर दिया. इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों ने एक बार फिर से दम दिखाया और 260 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया को चौथी पारी में जीत के लिए 549 रनों की दरकार थी लेकिन एक बार फिर टीम इंडिया के हाथ निराशा ही लगी. पूरी टीम दूसरी पारी में महज 140 के स्कोर पर ही ढेर हो गई.

सीरीज में हुआ सूपड़ा साफ

टेम्बा बवुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम ने पूरी सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. कोलकाता टेस्ट जीतने के बाद गुवाहाटी में जीत हासिल करते हुए साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर दिया है. पिछली 3 सीरीज में से टीम इंडिया के लिए अपने ही घर में दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप है. न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका ने भी टीम को घर में ढेर कर दिया है. 

---Advertisement---

ये भी पढ़िए- मिस्ट्री गर्ल के लिए पलाश मुच्छल ने तोड़ा स्मृति मंधाना का दिल? लड़की ने खुद बताई पूरी सच्चाई


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.