---Advertisement---

IND vs SA: टीम इंडिया की हार से पाकिस्तान की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, WTC प्वाइंट्स टेबल में होगा बड़ा फायदा

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया हार के करीब खड़ी है. अगर टीम इस मैच में भी हार जाती है तो पाकिस्तान को बड़ा फायदा हो जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं.

Edited By : Nikhil Shukla |
Share :
IND vs SA

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया हार के करीब नजर आ रही है. टीम इंडिया को मैच में जीत हासिल करने के लिए चौथी पारी में 549 रन बनाने होंगे, जो कि लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. अगर टीम इस मैच को ड्रॉ पर खत्म करना चाहती है तो 5 सेशन लगातार बल्लेबाजी करनी होगी, जो कि नामुमकिन तो नहीं लेकिन बल्लेबाजों को देखकर मुश्किल काम नजर आ रहा है. टीम इंडिया अगर इस मैच में हरा जाती है तो इससे पाकिस्तान की टीम को बड़ा फायदा हो जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस संस्करण में टीम इंडिया फिलहाल चौथे पायदान पर है. एक और हार टीम इंडिया को पांचवें नंबर पर धकेल देगी. इसी के साथ पाकिस्तान चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा. भारतीय टीम ने इस संस्करण में 8 मैच खेले हैं जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना किया है तो वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

---Advertisement---

ये भी पढ़िए- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने लगाई अनोखी ‘फिफ्टी’, हरभजन-कुंबले की एलीट लिस्ट में हुए शामिल


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.