Team India left for England: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना हो गई है. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम गुरुवार की रात मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हुई. लंबे समय बाद भारतीय टीम में करुण नायर की वापसी हुई है. भारत और इंग्लैंड के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल का हिस्सा है. टीम के रवाना होने से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कोच गौतम गंभीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हिस्सा लिया था और सीरीज से जुड़ी कई सवालों के जवाब दिए थे. इस दौरे पर गिल की भी परीक्षा होने वाली है, क्यों वह पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं.
इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे कप्तानी सौंपी गई है. यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए तैयार हूं.’
#WATCH | Indian Cricket Team leaves for England from Mumbai Airport.
— ANI (@ANI) June 5, 2025
India will be touring England for the five-match Test series as part of the 2025-27 World Test Championship cycle. pic.twitter.com/CQG2hCMfWp
इंग्लैंड रवान हुई टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड की टीम 20 जून से लीड्स में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. इसके साथ ही भारत के नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2025-27 की भी शुरुआत हो जाएगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई है, क्यों दोनों खिलाड़ियों ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है.

शुभमन गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. जबकि, करुण नायर लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी किए हैं. इस दौरे पर शार्दुल ठाकुर की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने देर रात इंग्लैंड रवाना होने वाले किलाड़ियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
England-bound & 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬! 👌👌#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/b3KBfHq9I4
— BCCI (@BCCI) June 5, 2025
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप.
इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज 2025 का पूरा शेड्यूल
क्रमांक | दिनांक (से) | दिनांक (तक) | समय | मैच | स्थल |
---|---|---|---|---|---|
1 | शुक्रवार, 20 जून | मंगलवार, 24 जून | दोपहर 3:30 बजे | पहला टेस्ट | हेडिंग्ले, लीड्स |
2 | बुधवार, 2 जुलाई | रविवार, 6 जुलाई | दोपहर 3:30 बजे | दूसरा टेस्ट | एडबास्टन, बर्मिंघम |
3 | गुरुवार, 10 जुलाई | सोमवार, 14 जुलाई | दोपहर 3:30 बजे | तीसरा टेस्ट | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन |
4 | बुधवार, 23 जुलाई | रविवार, 27 जुलाई | दोपहर 3:30 बजे | चौथा टेस्ट | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
5 | गुरुवार, 31 जुलाई | सोमवार, 4 अगस्त | दोपहर 3:30 बजे | पांचवां टेस्ट | केनिंग्टन ओवल, लंदन |
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारतीय टीम की बढ़ सकती है परेशानी, दूसरे टेस्ट मैच से लौटेगा इंग्लैंड का सुपरस्टार खिलाड़ी