---Advertisement---

 
क्रिकेट

IND vs SA ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मुकाबला, जानें मैच की पूरी डिटेल्स

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.

Virat Kohli-Rohit Sharma
Virat Kohli-Rohit Sharma

India vs South Africa 1st ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार, 30 नवंबर से होने जा रही है. टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम वनडे में वापसी करने और अफ्रीकी टीम से बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी संभालेंगे. वहीं, इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की स्टार जोड़ी एक्शन में नजर आएगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

---Advertisement---

IND vs SA ODI सीरीज का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. वहीं, आधे घंटे पहले यानी 1:00 बजे टॉस होगा.

---Advertisement---

IND vs SA पहला वनडे टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क किया जाएगा. फैंस स्टार स्पोर्टस के अलग-अलग चैनलों पर अपनी पसंदीदा भाषा में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.

IND vs SA मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema/Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

फ्री में कैसे देखें IND vs SA लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण DD Sports चैनल पर किया जाएगा. आप बिना पैसे खर्च किए डीडी फ्री डिश पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

IND vs SA ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत : रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रयान.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: कपिल देव ने खोली टीम इंडिया की पोल! इन 3 बड़ी कमजोरियां के कारण गिरा भारत का अभेद किला


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.