IPL 2025 All Team Captains: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने 18वें सीजन का आगाज करने के लिए तैयार है. 22 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर होना है. इस सीजन हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों में से 9 ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है. 3 मार्च को को केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी. अब सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का ऐलान होना बाकी है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 18वें सीजन के सबसे महंगे और सबसे सस्ते कप्तान के बारे में बता रहे हैं.
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. मेगा ऑक्शन में उन पर सबसे बड़ी बोली लगी थी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था और कप्तान भी बनाया. वो इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं. वहीं सबसे सस्ते कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्हें नीलामी में केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था.
आईपीएल 2025: सभी टीमों के कप्तान और उनकी सैलरी
टीम | कप्तान | सैलरी (₹ करोड़) |
---|---|---|
मुंबई इंडियंस (MI) | हार्दिक पांड्या | 16.35 |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | रुतुराज गायकवाड़ | 18.00 |
राजस्थान रॉयल्स (RR) | संजू सैमसन | 18.00 |
गुजरात टाइटन्स (GT) | शुभमन गिल | 16.50 |
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | पैट कमिंस | 18.00 |
पंजाब किंग्स (PBKS) | श्रेयस अय्यर | 26.75 |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | ऋषभ पंत | 27.00 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | रजत पाटीदार | 11.00 |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | अजिंक्य रहाणे | 1.50 |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | कप्तान का ऐलान नहीं हुआ | – |
ये 3 दिग्गज बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे
आईपीएल 2025 में कई दिग्गज बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे. महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के लिए बतौर अनकैप्ड प्लेयर नजर आने वाले हैं. चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है. वहीं मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है, इसलिए रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज जलवा दिखाएंगे. इधर आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है, इसलिए विराट कोहली बतौर बल्लेबाज खेलेंगे.