IPL 2025: आईपीएल का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ता ही जा रहा है. कोलकाता के खिलाफ राजस्थान को मिली हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़े बदलाव हुए हैं. केकेआर को इस जीत का फायदा मिला है और टीम ने लंबी छलांग लगाई है तो वहीं राजस्थान लगातार दूसरी हार के बाद अभी भी शून्य अंक पर ही है. आइए आपको बताते हैं कि केकेआर किस पायदान पर है और कौन सी टीम टॉप पर काबिज है.
THE POINTS TABLE OF IPL 2025. 🏆
– SRH, RCB, PBKS & CSK in Top 4..!!!! pic.twitter.com/ZafgRCRLQn---Advertisement---— Tanuj (@ImTanujSingh) March 26, 2025
केकेआर को हुआ जीत का फायदा
केकेआर अब तक इस सीजन में दो मैच खेल चुकी है. पहले मैच में टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं राजस्थान के खिलाफ टीम ने जीत का खाता खोल दिया है. इस जीत के साथ केकेआर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है. राजस्थान की टीम दो मैचों में दो हार के बाद सबसे नीचे बनी हुई है और टीम का नेट रन रेट भी माइनस 1.8 पहुंच गया है.
QUINTON DE KOCK – THE MAN FOR KKR. 🙇
– He scored a marvelous 97*(61) in 152 run chase. 🥶pic.twitter.com/YfA5V2IOlP---Advertisement---— Tanuj (@ImTanujSingh) March 26, 2025
आईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल
टीमें | मैच | जीते | हारे | टाई | बिना नतीजा | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +2.200 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +2.137 |
पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.550 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.493 |
दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.371 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.308 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.371 |
मुंबई इंडियंस | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.493 |
गुजरात टाइटंस | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.550 |
राजस्थान रॉयल्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.882 |
सनराइजर्स की टीम टॉप पर
सनराइजर्स हैदराबाद ने धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. पहले ही मैच में रिकॉर्ड स्कोर बना राजस्थान को हराया था और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई थी. राजस्थान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के चलते टीम का नेट रन रेट शानदार है और 2 अंकों के साथ टॉप पर है.
इसके अलावा आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें भी अपने पहले मैच जीती हैं और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं. चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है. टूर्नामेंट में 6 टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं और सभी के पास 2-2 अंक हैं. टूर्नामेंट जैसे जैसे आगे बढ़ेगा प्वाइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़िए- PAK vs NZ: पाक सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, अचानक बदलना पड़ा कप्तान