IPL 2025: इन दिनों भारत में आईपीएल 2025 की धूम है. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने 10 में से 8 मैच गंवाए हैं और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है. हालांकि, टीम को अभी भी चार मैच खेलने हैं, जिनमें अगला मुकाबला 3 मई यानी आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा. इस मुकाबले में टीम के लीडर यानी एमएस धोनी एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं. उनके पास आरसीबी के खिलाफ बड़ा कारनामा करने का मौका है.
दरअसल, दाएं हाथ के एमएस धोनी आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 49 छक्के लगाए हैं. पहले स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 55 छक्के लगाए हैं. अगर धोनी एक छक्का और लगा देते हैं तो वो इस टीम के खिलाफ छक्कों की फिफ्टी जमाने वाले पहले भारतीय होंगे.
STAR SPORTS POSTER FOR VIRAT KOHLI & MS DHONI ❤️ pic.twitter.com/6cXyRQ148X
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 3, 2025
IPL में RCB के खिलाफ किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स?
- डेविड वॉर्नर – 55 छक्के
- एमएस धोनी – 49 छक्के
- केएल राहुल – 43 छक्के
- आंद्रे रसेल – 38 छक्के
- रोहित शर्मा – 38 छक्के
आईपीएल 2025 में कैसा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?
आईपीएल 2025 में एमएस धोनी का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा. उन्होंने इस सीजन के 10 मैचों में 151 रन बनाए और 4 बार नाबाद लौटे. धोनी का इस सीजन औसत 25.17 और स्ट्राइक रेट 148.04 रहा. धोनी ने 12 चौके और 9 छक्के लगाए हैं. उनका उनका सर्वाधिक स्कोर 30* रहा. कुल मिलाकर धोनी उस रिदम में नहीं दिखे, जिसके लिए वो पहचाने जाते हैं.
RCB vs CSK मैच की संभावित प्लेइंग 11
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11- फिल साल्ट/जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11- शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ये 3 चीजें विराट कोहली को बनाती हैं खास, तारीफ में क्या बोलीं ऐश्वर्या राय बच्चन?