IPL 2025 Delhi Capitals Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा और 25 मई को फाइनल खेला जाएगा. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ करेगी. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है.
पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही थी. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने इस बार नीलामी में केएल राहुल (14 करोड़) और मिचेल स्टार्क (11.75 करोड़) जैसे कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है. दिल्ली इस सीजन अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी.
कप्तान की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. ऋषभ पंत के टीम छोड़ने के बाद दिल्ली ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है. टीम की कप्तानी को लेकर अभी चर्चा चल रही है और खबरें हैं कि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को ये जिम्मेदारी मिल सकती है
इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने नीलामी में लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल और आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को टीम में शामिल किया है. ऐसे में तीनों खिलाड़ियों को कप्तानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
Ready to #RoarMacha, starting 24 March 💙❤️ pic.twitter.com/DOvkbCUx1p
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 16, 2025
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
तारीख | मैच | वेन्यू |
---|---|---|
24 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | विशाखापत्तनम |
30 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | विशाखापत्तनम |
5 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई |
10 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु |
13 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | दिल्ली |
16 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली |
19 अप्रैल | गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | अहमदाबाद |
22 अप्रैल | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ |
27 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | दिल्ली |
29 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली |
5 मई | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स | हैदराबाद |
8 मई | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | धर्मशाला |
11 मई | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस | धर्मशाला |
15 मई | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई |
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
केएल राहुल, हैरी ब्रूक, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, समीर रिज़वी, डोनोवन फेरेरा, त्रिपुराना विजय, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, अजय मंडल, मानवंथ कुमार, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, जेक फ्रेजर, टी नटराजन, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम.
ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: भारत के साथ पाकिस्तान की ‘बदतमीजी’, गद्दाफी स्टेडियम से भारतीय तिरंगा गायब, वायरल हुआ वीडियो