IPL 2025 GT vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए टाइटल जीता था. इसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया. आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन मे उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम का कप्तान बनाया. सीजन के पहले ही मैच में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली और टीम को 11 रनों से जीत दिलाई. उन्होंने इस मैच में 42 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली. पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान पहले ही मैच में इस पारी के दम पर अय्यर ने आईपीएल कप्तानों की खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.
श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा कारनामा
आईपीएल इतिहास में किसी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी में डेब्यू करते हुए पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे संजू सैमसन और मयंक अग्रवाल का नाम है. संजू ने राजस्थान के लिए कप्तानी करते हुए वानखेड़े में पहले ही मैच में शतक जड़ा था. दूसरे नंबर पर मयंक अग्रवाल का नाम आता है. उन्होंने साल 2021 में दिल्ली के खिलाफ 99 रनों की बाद पारी खेली थी.
Ishan Kishan & Shreyas Iyer both thrown under the bus for literally nothing.
— The Cinéprism (@TheCineprism) March 25, 2025
This feels so personal 🥺#GTvsPBKS pic.twitter.com/ikFbk7q9cW
फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू करते हुए सबसे बड़ा स्कोर
रैंक | स्कोर | खिलाड़ी | टीम | विपक्षी टीम | जगह | साल |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 119 | संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स (RR) | पंजाब किंग्स (PBKS) | वानखेड़े, मुंबई | 2021 |
2 | 99* | मयंक अग्रवाल | पंजाब किंग्स (PBKS) | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | अहमदाबाद | 2021 |
3 | 97* | श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात टाइटंस (GT) | अहमदाबाद | 2025 |
4 | 93* | श्रेयस अय्यर | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | दिल्ली | 2018 |
5 | 88 | फाफ डु प्लेसिस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | पंजाब किंग्स (PBKS) | मुंबई | 2022 |
शतक से चूके लेकिन जीता हर किसी का दिल
श्रेयस अय्यर इस मैच में अपना शतक पूरा कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा करने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई. उन्होंने खुद के शतक से ज्यादा टीम के स्कोर को अहमियत दी. आखिरी ओवर में उनको शतक पूरा करने के लिए 3 रनों की दरकार थी. अय्यर ने शशांक से गेंदबाज को अटैक करते रहने को कहा ताकि टीम का स्कोर आगे बढ़ता रहे. आखिरी ओवर में शशांक ने 5 चौके जड़ते हुए 23 रन बनाए.
Shashank Singh said, "Shreyas Iyer told me from ball 1 that 'don't look at my hundred'. Just play your shots, I'm happy". pic.twitter.com/uPK2H1Qhxg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 25, 2025
ये भी पढ़िए- IPL 2025 GT vs PBKS: कप्तान शुभमन गिल ने बताई पंजाब से मिली हार की वजह, ‘…इस कारण से हम मैच हारे’