KKR Schedule For IPL 2025: पिछले सीजन का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए मैदान पर उतरेगी. 18वें सीजन के लिए डिफेंडिंग चैंपियन ने मजबूत स्क्वाड बनाया है. 16 तारीख को जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार शाहरूख खान की ये टीम 22 मार्च को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. यह सीजन का ओपनिंग मुकाबला भी है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचने की उम्मीद है.
केकेआर ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था. इस बार वो चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में होगी. टीम ने अभी तक अपना कप्तान नहीं चुना है, लेकिन माना जा रहा है कि वेंकटेश अय्यर या फिर रिंकू सिंह में से किसी एक खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है. खास बात ये है कि ये टीम आईपीएल के पहले सीजन से इस लीग का हिस्सा है और इसका फेन बेस काफी मजबूत है.
Schedule of KKR in IPL 2025 :
— Swapnil Vats (@iamswapnilvats) February 16, 2025
• 22nd Mar: 🆚 RCB at Kolkata
• 26th Mar : 🆚 RR at Guwahati
• 31st Mar: 🆚 MI at Mumbai
• 3rd Apr : 🆚 SRH at Kolkata
• 6th Apr : 🆚 LSG at Kolkata (3:30 PM)
• 11th Apr : 🆚 CSK at Chennai
• 15th Apr : 🆚 PBKS at Chandigarh
(1/2)#IPL2025 pic.twitter.com/9CqKFQcTQR
IPL 2025 के लिए केकेआर की टीम
रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नोर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक.
आईपीएल 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का शेड्यूल
तारीख | दिन | स्थान | विरुद्ध |
---|---|---|---|
22 मार्च | शनिवार | कोलकाता | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |
26 मार्च | बुधवार | गुवाहाटी | राजस्थान रॉयल्स (RR) |
31 मार्च | सोमवार | मुंबई | मुंबई इंडियंस (MI) |
3 अप्रैल | गुरुवार | कोलकाता | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
6 अप्रैल | रविवार | कोलकाता | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) |
11 अप्रैल | शुक्रवार | चेन्नई | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
15 अप्रैल | मंगलवार | न्यू चंडीगढ़ | पंजाब किंग्स (PBKS) |
21 अप्रैल | सोमवार | कोलकाता | गुजरात टाइटन्स (GT) |
26 अप्रैल | शनिवार | कोलकाता | पंजाब किंग्स (PBKS) |
29 अप्रैल | मंगलवार | दिल्ली | दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
6 मई | रविवार | कोलकाता | राजस्थान रॉयल्स (RR) |
7 मई | बुधवार | कोलकाता | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
10 मई | शनिवार | हैदराबाद | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
17 मई | शनिवार | बेंगलुरु | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |