IPL 2025: आईपीएल सीजन 18 के शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले ही केकेआर की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. शाहरुख खान की टीम का टूर्नामेंट के 2 दिन पहले ही होम ग्राउंड बदल गया है. जिसका नुकसान अजिंक्य रहाणे की टीम को झेलना पड़ सकता है. वेन्यू बदलने का कारण खुद बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया है.
🚨 IPL MATCH RESCHEDULE. 🚨
– Kolkata Police requested to reschedule KKR Vs LSG at Eden Gardens on 6th April citing heavy security deployment across the city for Ram Navami celebration. pic.twitter.com/G0j1AVjsTh---Advertisement---— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 20, 2025
कोलकाता टीम का बदला होम ग्राउंड
चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला पहले कोलकाता में होना था, लेकिन अब इसे गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच का वेन्यू बदलने का कारण उस दिन राम नवमी का होना है. राम नवमी के दिन लगभग 20 हजार जूलुस निकालने वाले हैं.
इस बारे में बात करते हुए बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने पीटीआई से कहा, ‘हमने बीसीसीआई को मैच को पुनर्निर्धारित करने के लिए सूचित किया है, लेकिन शहर में खेल को बाद में पुनर्निर्धारित करने की कोई गुंजाइश नहीं है और अब मुझे सुनने में आ रहा है कि इसे गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जा रहा है.’
यहां पर देखें केकेआर टीम का शेड्यूल
22 मार्च (शनिवार) | बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कोलकाता में | शाम 7:30 बजे |
26 मार्च (बुधवार) | बनाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) गुवाहाटी में | शाम 7:30 बजे |
31 मार्च (सोमवार) | बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई में | शाम 7:30 बजे |
3 अप्रैल (गुरुवार) | बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कोलकाता में | शाम 7:30 बजे |
6 अप्रैल (रविवार) | बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कोलकाता में | दोपहर 3:30 बजे |
11 अप्रैल (शुक्रवार) | बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) चेन्नई में | शाम 7:30 बजे |
15 अप्रैल (मंगलवार) | बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) न्यू चंडीगढ़ में | शाम 7:30 बजे |
21 अप्रैल (सोमवार) | बनाम गुजरात टाइटंस (जीटी) कोलकाता में | शाम 7:30 बजे |
26 अप्रैल (शनिवार) | बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) कोलकाता में | शाम 7:30 बजे |
29 अप्रैल (मंगलवार) | बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) दिल्ली में | शाम 7:30 बजे |
4 मई (रविवार) | बनाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) कोलकाता में | शाम 7:30 बजे |
7 मई (बुधवार) | बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) कोलकाता में | शाम 7:30 बजे |
10 मई (शनिवार) | बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद में | शाम 7:30 बजे |
17 मई (शनिवार) | बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेंगलुरु में | शाम 7:30 बजे |
ये भी पढ़ें: IPL 2025: नई जर्सी, नया अंदाज, सभी 10 कप्तानों का फोटोशूट आया सामने
केकेआर की आईपीएल 2025 के लिए टीम
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली , उमरान मलिक.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: BCCI ने कप्तानों को दी बड़ी राहत, अब इस गलती पर नहीं मिलेगी ‘सजा’