IPL 2025: सीजन 18 का चौथा मुकाबला डॉक्टर वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-डीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में खेला गया. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. पंत अब गौतम गंभीर और विराट कोहली के खास क्लब में चले गए हैं.
6 ball Duck from 27cr player Rishabh Pant🔥🔥 pic.twitter.com/k02pyJuB20
---Advertisement---— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) March 24, 2025
ऋषभ पंत हुए बुरी तरह से फेल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन नंबर 4 पर बल्लेबाजी उतरे कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुरी तरह से फेल हो गए. पंत इस मुकाबले में 6 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके.
लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ खर्च करके खरीदा था. ऋषभ आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी खाता न खोल पाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर गौतम गंभीर मौजूद हैं, जिन्होंने 8 गेंदों में भी खाता नहीं खोला था और जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे.
1 | गौतम गंभीर | MI | 8 | 0 | 2014 |
2 | ऋषभ पंत | DC | 6 | 0 | 2025* |
3 | वीवीएस लक्ष्मण | KKR | 6 | 0 | 2008 |
4 | रिकी पोंटिंग | DC | 6 | 0 | 2013 |
5 | विराट कोहली | SRH | 5 | 0 | 2014 |
6 | रोहित शर्मा | RR | 5 | 0 | 2015 |
ये भी पढ़ें: IPL 2025: विग्नेश पुथुर ने मैदान के बाहर अपने संस्कार से सबको बनाया दीवाना, नीता अंबानी ने दिया अवॉर्ड
सुपर जायंट्स की टीम ने 209 रन बनाए
सलामी बल्लेबाज एडन मार्क्रम 15 रन तो वहीं डेविड मिलर ने 27 रन बनाए थे. दूसरे सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सिर्फ 36 गेंदों में ही 72 रन 200 के स्ट्राइक रेट से बना डाले थे. इस दौरान मार्श ने 6 छक्के और इतने ही चौके मारे. मार्श का साथ देते हुए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में ही 75 रन ठोक दिए. पूरन ने 250 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 7 छक्के भी जड़े.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल बने पिता, अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिया गुड न्यूज!
Updated By